‘बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं’:जहानाबाद में विपक्ष को लेकर बोले अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान

‘बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं’:जहानाबाद में विपक्ष को लेकर बोले अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान

जहानाबाद में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री जमा खान ने सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की। मंत्री खान ने पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों से आम जनता को काफी फायदा होगा, क्योंकि उन्हें छोटे-मोटे कामों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। ”एनडीए सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए” विपक्ष द्वारा सरकार पर हमले के सवाल पर मंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने पिछले 15 सालों में क्या काम किया है, यह सभी लोग देख रहे हैं। विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय को ठगने का काम किया गया है। मंत्री ने दावा किया कि एनडीए सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इनमें अल्पसंख्यक छात्रावासों का निर्माण, रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराना और मदरसों की स्थिति में सुधार शामिल है। ”विपक्ष को बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं” उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष को बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भी वे विकास के मुद्दों पर बात नहीं करते, बल्कि सिर्फ हंगामा कर कार्यवाही में बाधा डालते हैं। जदयू और भाजपा के बीच कथित अंदरूनी कलह के बारे में पूछे जाने पर मंत्री खान ने ऐसी बातों को अफवाह बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार मजबूती के साथ चल रही है। प्रभारी मंत्री ने सहयोग शिविर में उपस्थित होकर आम लोगों की शिकायतें भी सुनीं और शिविर के कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। जहानाबाद में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री जमा खान ने सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा और राज्य सरकार के कार्यों की सराहना की। मंत्री खान ने पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों से आम जनता को काफी फायदा होगा, क्योंकि उन्हें छोटे-मोटे कामों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। ”एनडीए सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए” विपक्ष द्वारा सरकार पर हमले के सवाल पर मंत्री ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने पिछले 15 सालों में क्या काम किया है, यह सभी लोग देख रहे हैं। विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय को ठगने का काम किया गया है। मंत्री ने दावा किया कि एनडीए सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इनमें अल्पसंख्यक छात्रावासों का निर्माण, रोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराना और मदरसों की स्थिति में सुधार शामिल है। ”विपक्ष को बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं” उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष को बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान भी वे विकास के मुद्दों पर बात नहीं करते, बल्कि सिर्फ हंगामा कर कार्यवाही में बाधा डालते हैं। जदयू और भाजपा के बीच कथित अंदरूनी कलह के बारे में पूछे जाने पर मंत्री खान ने ऐसी बातों को अफवाह बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार मजबूती के साथ चल रही है। प्रभारी मंत्री ने सहयोग शिविर में उपस्थित होकर आम लोगों की शिकायतें भी सुनीं और शिविर के कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *