जमुई में उत्पाद टीम पर हमला, सिपाही घायल:लगमा में रेड के समय पथराव, तस्कर गिरफ्तार

जमुई में उत्पाद टीम पर हमला, सिपाही घायल:लगमा में रेड के समय पथराव, तस्कर गिरफ्तार

जमुई में शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ है। सोमवार देर रात नगर परिषद क्षेत्र के लगमा में हुई इस घटना में उत्पाद विभाग के सिपाही अमर लाल घायल हो गए। टीम ने कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मुकेश कुमार को करीब पांच लीटर अवैध शराब के साथ घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में टीम लगमा पहुंची थी। छापेमारी के दौरान कुछ लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाकर ‘चोर-चोर’ का शोर मचाया। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम को घेरकर पथराव शुरू कर दिया गया। मौके पर अतिरिक्त कर्मियों को बुलाया गया हमले के बाद मौके पर अतिरिक्त कर्मियों को बुलाया गया। टीम ने पंचानंद रावत के पुत्र मुकेश कुमार को पांच लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। घटना में घायल सिपाही और गिरफ्तार तस्कर दोनों का मंगलवार को अस्पताल में इलाज कराया गया। तस्कर के घायल होने को लेकर उसकी पिटाई की भी चर्चाएं सामने आई हैं। हालांकि, उत्पाद विभाग ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है। गिरफ्तार तस्कर भी इस संबंध में खुलकर कुछ कहने से बच रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जमुई में शराब तस्करी की सूचना पर छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला हुआ है। सोमवार देर रात नगर परिषद क्षेत्र के लगमा में हुई इस घटना में उत्पाद विभाग के सिपाही अमर लाल घायल हो गए। टीम ने कार्रवाई के दौरान एक तस्कर मुकेश कुमार को करीब पांच लीटर अवैध शराब के साथ घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार के नेतृत्व में टीम लगमा पहुंची थी। छापेमारी के दौरान कुछ लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाकर ‘चोर-चोर’ का शोर मचाया। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम को घेरकर पथराव शुरू कर दिया गया। मौके पर अतिरिक्त कर्मियों को बुलाया गया हमले के बाद मौके पर अतिरिक्त कर्मियों को बुलाया गया। टीम ने पंचानंद रावत के पुत्र मुकेश कुमार को पांच लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा। घटना में घायल सिपाही और गिरफ्तार तस्कर दोनों का मंगलवार को अस्पताल में इलाज कराया गया। तस्कर के घायल होने को लेकर उसकी पिटाई की भी चर्चाएं सामने आई हैं। हालांकि, उत्पाद विभाग ने ऐसी किसी भी बात से इनकार किया है। गिरफ्तार तस्कर भी इस संबंध में खुलकर कुछ कहने से बच रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *