कोरियन ड्रामा में एक्ट्रेस के देखकर हर कोई लड़की उनकी तरह स्किन पाना चाहती है। आजकल कोरियन स्किनकेयर काफी चलन में है। ऐसे में हर कोई लड़की चाहती है उसकी त्वचा बेदाग, चमकदार और एकदम क्लियर हो। भारत में कोरियन स्किनकेयर का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में कई लोग महंगे प्रोडक्ट्स खरीद भी रहे है। अब जरुरी नहीं है कि कोरियन स्किनकेयर के लिए आप महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। अब आप घर पर ही कोरियन स्किनकेयर कर सकती हैं।
आप घर पर ही राइस वॉटर टोनर बना सकती हैं। यह आपकी स्किन को हाइड्रेट करेगा, चेहरे पर निखार लाएगा और शीशे की तरह स्किन चमकेगी। आइए आपको बताते हैं इसे कैसे बनाएं-
स्किन के लिए फायदेमंद है राइस वॉटर टोनर
– राइस वॉटर यानी के चावल के पानी में विटामिन बी, अमीनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स मौजूद होते हैं।
– इससे स्किन को हाइड्रेशन मिलता है और पोषण भी प्राप्त होता है। यह डलनेस को भी कम करता है।
– लगातार इसके यूज करने से कोरियन ग्लास स्किन मिल सकती है। यह पोर्स को टाइट करता है।
घर पर कैसे बनाएं राइस वॉटर टोनर?
सामग्री
-2 बड़े चम्मच कच्चे चावल
-1 कप साफ पानी
-एक स्प्रे बोतल या साफ कांच की बोतल
बनाने की विधि
– सबसे पहले चावल को अच्छे से धो लें।
– इसके बाद एक बाउल में चावल और पानी डालकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
– फिर इसको बीच-बीच में चलाते रहें।
– 30 मिनट के बाद पानी को छान लें।
– इस पानी को एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें।
– तैयार है आपका होममेड राइस वॉटर टोनर।
कैसे करें इस्तेमाल?
– सबसे पहले चेहरे को वॉश कर लें।
– अब राइस वॉटर टोनर को स्प्रे करें या कॉटन की मदद से लगाएं।
– फिर इसे अच्छे से सूखने दें। फिर अपने स्किन के हिसाब से मॉइश्चराइजर लगाएं।
– आप इसका इस्तेमाल रोज कर सकते हैं।


