भिवानी आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू:15 जून तक करें आवेदन, ऑनलाइन होगा अप्लाई, स्टूडेंट के लिए हेल्प डेस्क स्थापित

कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भिवानी के प्रधानाचार्य इंद्र सिंह सैनी ने बताया कि आईटीआई भिवानी जिले के युवाओं को रोजगारपरक और उद्योगों की मांग के अनुरूप तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने वाला एक प्रमुख केंद्र है। इन ट्रेड्स में की जा सकती है ITI संस्थान में विभिन्न इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग व्यवसायों में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। इनमें इलेक्ट्रिशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, वायरमैन, प्लंबर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, स्टेनोग्राफी हिंदी, स्टेनोग्राफी अंग्रेजी, ड्रेस मेकिंग, पेंटर जनरल, फाउंड्रीमैन, तकनीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम और मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे कई ट्रेड शामिल हैं। छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क बनाई प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं/12वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण और पासपोर्ट आकार का फोटो जैसे आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए संस्थान परिसर में एक हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है, जहां प्रवेश प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन और आवेदन भरने में निःशुल्क सहायता प्रदान की जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्य दिवसों में संस्थान से संपर्क कर सकते हैं। प्रधानाचार्य सैनी ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन कर तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण का लाभ उठाएं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *