प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह सीतामढ़ी पहुंचीं:जनसहयोग पोर्टल की शिकायतों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह सीतामढ़ी पहुंचीं:जनसहयोग पोर्टल की शिकायतों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल विभाग मंत्री तथा सीतामढ़ी जिले की प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह मंगलवार को सीतामढ़ी पहुंचीं। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने मंत्री का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्रेयसी सिंह को फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिले के भाजपा नेताओं के साथ-साथ एनडीए के जनप्रतिनिधि और पार्टी के विधायक भी मौजूद रहे। मंत्री सबसे पहले भाजपा कार्यालय गईं कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को जिले की विभिन्न समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। सीतामढ़ी पहुंचने के बाद मंत्री सबसे पहले भाजपा कार्यालय गईं। भाजपा कार्यालय में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात कर उनकी बातों को सुना इसके बाद प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस पहुंचीं। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात कर उनकी बातों को सुना और उनकी समस्याओं को समझा। जानकारी के अनुसार, प्रभारी मंत्री का मुख्य कार्यक्रम जनसहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करना है। वह इन शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया का जायजा लेंगी। इसके तहत वह जिले के तीन प्रखंडों का दौरा करेंगी। संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल विभाग मंत्री तथा सीतामढ़ी जिले की प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह मंगलवार को सीतामढ़ी पहुंचीं। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और उन्होंने मंत्री का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्रेयसी सिंह को फूलों का गुलदस्ता और शॉल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिले के भाजपा नेताओं के साथ-साथ एनडीए के जनप्रतिनिधि और पार्टी के विधायक भी मौजूद रहे। मंत्री सबसे पहले भाजपा कार्यालय गईं कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को जिले की विभिन्न समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। सीतामढ़ी पहुंचने के बाद मंत्री सबसे पहले भाजपा कार्यालय गईं। भाजपा कार्यालय में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात कर उनकी बातों को सुना इसके बाद प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस पहुंचीं। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मुलाकात कर उनकी बातों को सुना और उनकी समस्याओं को समझा। जानकारी के अनुसार, प्रभारी मंत्री का मुख्य कार्यक्रम जनसहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करना है। वह इन शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया का जायजा लेंगी। इसके तहत वह जिले के तीन प्रखंडों का दौरा करेंगी। संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *