Shilpa Shetty: 50 साल की उम्र के बाद भी योग और एक्सरसाइज के कारण अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी उम्र से कम और फिट दिखती हैं। फिल्मों और टीवी शो के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस आए दिन लोगों को एक्सरसाइज और योग के प्रति जागरूक करती रहती हैं। इसी क्रम में, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक एक्सरसाइज का वीडियो शेयर किया है। आइए जानते हैं अभिनेत्री द्वारा बताई गई एक्सरसाइज कैसे करें और इसके क्या फायदे हैं।
वी-सिट होल्ड पोज (V-Sit Hold Pose)
इंस्टाग्राम वीडियो में शिल्पा शेट्टी ने ग्रे स्लीवलेस टी-शर्ट को टाइट फिटेड प्रिंटेड जिम लैगिंग्स के साथ पेयर किया है। हाई पोनीटेल और जिम शूज पहने वह ‘वी-सिट होल्ड’ पोज करती दिख रही हैं। वीडियो के अनुसार, यह बोट पोज (नौकासन) का एक वेरिएशन है।
वी-सिट होल्ड करने के फायदे (Benefits Of V-Sit Hold)
शिल्पा द्वारा शेयर वीडिया के डिस्क्रिप्श में दी गई जानकारी के अनुसार, इस एक्सरसाइज को करने के कई फायदे होते हैं-
- कोर को मजबूत बनाने के साथ ही स्टैमिना और स्टेबिलिटी को बेहतर बनाता है।
- निचले एब्स (Lower abs), हिप फ्लेक्सर्स और स्पाइनल स्टेबलाइजर्स को एक साथ सक्रिय करता है।
- बैलेंस, कोऑर्डिनेशन और पूरी बॉडी पर कंट्रोल बढ़ाता है।
- कोर को कंट्रोल में रखकर पोस्चर को ठीक करने में मदद करता है।
- फंक्शनल स्ट्रेंथ, एथलेटिक परफॉरमेंस और बॉडी की मूवमेंट को बेहतर बनाता है।
- फोकस और बॉडी अवेयरनेस बढ़ाने के साथ ही इंजरी से बचने में मदद करता है।
वी-सिट करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका (Step-By-Step Method To Do V-Sit)
ऐसे करें शुरुआत (How To Start)
अभिनेत्री ने डंबल के ऊपर बैठकर वी-सिट किया है, लेकिन यदि आप इसकी शुरुआत करना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक समतल जगह पर योगा मैट बिछाकर सीधे बैठ जाएं और अपने पैरों को सामने की ओर सीधा फैला लें।
संतुलन बनाएं (Maintain Balance)
अब अपने कोर यानी पेट की मांसपेशियों को टाइट करते हुए थोड़ा सा पीछे की ओर झुकें।
पैरों को उठाएं (Lift Your Legs)
पीछे की ओर झुकने के बाद, अपने टेलबोन यानी कूल्हों की हड्डी पर संतुलन बनाते हुए पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं और लगभग 45 डिग्री के एंगल पर सीधा फैला लें।
हाथों को स्थिर रखें (Hand Position)
पैरों को उठाने के बाद अपने दोनों हाथों को जमीन से ऊपर उठाएं और उन्हें सीधे आगे की ओर फैला लें, ताकि वे जमीन के समानांतर रहें।
होल्ड करें (Hold The Pose)
हाथों को सीधा करने के बाद अपनी जांघों और धड़ को करीब लाकर अंग्रेजी के ‘V’ अक्षर जैसा शेप बनाएं। अब इसी मुद्रा में थोड़ी देर स्थिर रहते हुए सामान्य रूप से सांस लेते रहें और फिर नार्मल स्थिति में वापस आ जाएं।
डिस्क्लेमर : ये फायदे शिल्पा शेट्टी द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित हैं। किसी भी नई एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले फिटनेस विशेषज्ञ की सलाह लें।


