कोरबा में ट्रेलर-बाइक टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल:जंगल के पास हुआ हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर जब्त, चालक फरार

कोरबा में ट्रेलर-बाइक टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल:जंगल के पास हुआ हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर जब्त, चालक फरार

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा भीमसेनिया जंगल के पास मुख्य सड़क पर हुआ। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान लोंगदास (45) और घायल की पहचान रामलाल चौहान (40) के रूप में हुई है। दोनों पाली थाना क्षेत्र के बसीबार गांव के निवासी हैं। घर लौटते समय हुआ हादसा परिजनों के अनुसार, दोनों सोमवार शाम काम खत्म कर मोटरसाइकिल (CG 12 N 4608) से पाली से अपने गांव बसीबार लौट रहे थे। इसी दौरान भीमसेनिया जंगल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर (CG 10 R 1810) ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हादसा इतना भीषण था कि लोंगदास के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामलाल चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पाली पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने लोंगदास को मृत घोषित कर दिया, जबकि रामलाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक फरार मृतक के भाई लगनदास ने बताया कि उन्हें शाम करीब 6 बजे फोन पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर हादसे की जानकारी मिली। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पाली पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है और वाहन नंबर के आधार पर चालक की तलाश शुरू कर दी है। ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज परिजनों के मुताबिक, लोंगदास खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *