Sonakshi Sinha Flax Seed Gel Hack: बिना हीट और केमिकल्स के ऐसे करें बाल कर्ल

Sonakshi Sinha Flax Seed Gel Hack: बिना हीट और केमिकल्स के ऐसे करें बाल कर्ल

Sonakshi Sinha Flax Seed Gel Recipe: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने यूट्यूब चैनल ‘sonakshisinha’ पर बिना हीटिंग टूल और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के बाल कर्ल करने का आसान तरीका बताया है। इसके लिए उन्होंने अलसी (Flax Seeds) से तैयार होने वाले नेचुरल जेल का इस्तेमाल किया। यह जेल बालों को लंबे समय तक कर्ल रखने के साथ उन्हें हेल्दी और शाइनी बनाने में भी मदद कर सकता है।

अगर आपको भी कर्ली बाल पसंद हैं, तो आप सोनाक्षी सिन्हा द्वारा शेयर किए गए इस हैक और नुस्खे को फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं क्या है यह नुस्खा और हैक।

DIY हेयर मास्क जेल का इस्तेमाल (DIY Hair Mask Gel)

सोनाक्षी ने बालों को कर्ल करने से पहले अपनी सासू मां द्वारा बताया गया एक घरेलू नुस्खा अपनाकर जेल तैयार किया है, जो बालों को लंबे समय तक नेचुरली कर्ल करने के साथ ही हेल्दी और शाइनिंग बनाने में भी मददगार होता है। इसे बनाने के लिए आपको बस पानी और अलसी के बीज यानी फ्लैक्स सीड्स (Flax Seeds) की आवश्यकता होगी।

Flax Seed Gel कैसे बनाएं (Step By Step Guide)

एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया हेयर जेल बनाने के लिए सबसे पहले अपने बालों की लंबाई के अनुसार लगभग 4 कप पानी एक पैन में डालकर उबाल आने तक गर्म करें। इसके बाद इसमें 2 टेबलस्पून अलसी के बीज डालकर तब तक पकाएं जब तक कि इसमें झाग न आने लगे।

पानी में झाग आने के बाद मध्यम आंच पर इसे 10 मिनट तक पकाएं, जब तक कि यह बिल्कुल जेल जैसी टेक्सचर में न आ जाए। जेल बनने के बाद इसे छलनी से छानकर जेल और बीजों को अलग कर लें। तैयार जेल को ठंडा करके बालों में अच्छे से लगाएं और चोटी (ब्रेड) बना लें। जेल को सूखने के लिए रात भर या 5-6 घंटे के लिए छोड़ दें।

अलसी का जेल सूखने के बाद बालों को खोलें और हल्के हाथों से या किसी चौड़ी कंघी से एक बार सुलझाएं। इससे बाल अच्छे कर्ल्स के साथ घने दिखने लगेंगे। ध्यान दें कि आप बचे हुए हेयर जेल को फ्रिज में एक हफ्ते के लिए स्टोर कर सकती हैं। इसके अलावा, इसे बालों के साथ-साथ त्वचा पर भी लगाया जा सकता है। कई लोग फ्लैक्स सीड जेल का इस्तेमाल प्राकृतिक हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट के रूप में करते हैं। हालांकि इसके बालों या त्वचा पर होने वाले फायदों को लेकर वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *