बृज चौरासी कोस परिक्रमा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा:श्रद्धालुओं की सेवा की, राजेन्द्र नायक ने किया दौरा

बृज चौरासी कोस परिक्रमा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा:श्रद्धालुओं की सेवा की, राजेन्द्र नायक ने किया दौरा

राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक ने मंगलवार को डीग जिले का दौरा किया। उन्होंने अधिक मास के अवसर पर आयोजित बृज चौरासी कोस परिक्रमा में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर जनसेवा कार्यों में भी भाग लिया। जिला कलेक्टर डीग मयंक मनीष भी उनके साथ मौजूद रहे। अध्यक्ष नायक ने डीग के फायर स्टेशन स्थित सहायता एवं स्वागत केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध जनसुविधाओं का जायजा लिया और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से परिक्रमार्थियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता और प्राथमिक उपचार व्यवस्थाओं की जानकारी ली। चिकित्सा दल को 24 घंटे मुस्तैदी से सेवाएं देने के निर्देश
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीषण गर्मी और पदयात्रा को देखते हुए चिकित्सा दल 24 घंटे मुस्तैदी से अपनी सेवाएं सुनिश्चित करें। इस मौके पर अध्यक्ष नायक ने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर मिला है, जो इस चौरासी कोस की यात्रा पर हैं। उन्होंने इसे वास्तविक सनातन धर्म का संदेश बताया, जहां श्रद्धालु कठिनाइयों की परवाह किए बिना परिक्रमा कर रहे हैं।
इस दौरान नायक ने अपने हाथों से परिक्रमार्थियों को जलपान और प्रसाद वितरित कर जनसेवा की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *