प्रयागराज में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी:कांग्रेस नेता के स्कूल में घटना, पुलिस ने नई प्रतिमा मंगवाकर लगवाई

प्रयागराज में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी:कांग्रेस नेता के स्कूल में घटना, पुलिस ने नई प्रतिमा मंगवाकर लगवाई

प्रयागराज में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का मामला सामने आया है। गंगापार के सोरांव थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में मंगलवार को यह घटना हुई। कांग्रेस कमेटी के मंडल अध्यक्ष विनोद वर्मा द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर पब्लिक स्कूल के अंदर लगी अंबेडकर प्रतिमा को तोड़ा गया है। अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रतिमा टूटने से आक्रोश बढ़ गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने नारेबाजी कर हंगामा किया। सूचना पाकर सोरांव एसीपी श्याम जीत प्रमिला सिंह व सोरांव थाने की फोर्स नसरतपुर गांव पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। ग्रामीणों की मांग है कि प्रतिमा को खंडित करने वाले दोषियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल नई प्रतिमा मंगवाई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नई प्रतिमा स्थापित कर दी, इससे लोगों का गुस्सा शांत हो गया। गांव के ही मनोज पासी का कहना है कि एक वर्ष पूर्व भी मूर्ति को खंडित कर दिया गया था। इसके संबंध में सोराव थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रतिमा लगवा दी गई है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *