किशनगंज जिले के भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार पर सोमवार शाम को बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 85.11 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि, कोढ़ोबाड़ी थाना की पुलिस और 19वीं वाहिनी एसएसबी पलसा की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष एस माली मगर (उम्र करीब 20 वर्ष) और रमा ढूंगेल (उम्र करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी नेपाल के सिंदूली जिला अंतर्गत दुधौली नगर पालिका के रहने वाले हैं। 85.11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि दो नेपाली व्यक्ति ब्राउन शुगर की बड़ी खेप लेकर कोढ़ोबाड़ी के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी पलसा और कोढ़ोबाड़ी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दोनों संदिग्धों को रोका गया और तलाशी में उनके पास से 85.11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में दोनों आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर कोढ़ोबाड़ी थाना लाया गया। पुलिस ने बताया कि जब्त ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये तस्कर किस नेटवर्क से जुड़े हैं और बिहार में ब्राउन शुगर की यह खेप किसे सप्लाई की जानी थी। मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। अग्रिम कार्रवाई जारी है। किशनगंज जिले के भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार पर सोमवार शाम को बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 85.11 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि, कोढ़ोबाड़ी थाना की पुलिस और 19वीं वाहिनी एसएसबी पलसा की टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष एस माली मगर (उम्र करीब 20 वर्ष) और रमा ढूंगेल (उम्र करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी नेपाल के सिंदूली जिला अंतर्गत दुधौली नगर पालिका के रहने वाले हैं। 85.11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि दो नेपाली व्यक्ति ब्राउन शुगर की बड़ी खेप लेकर कोढ़ोबाड़ी के रास्ते भारत में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसबी पलसा और कोढ़ोबाड़ी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दोनों संदिग्धों को रोका गया और तलाशी में उनके पास से 85.11 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। जब्त ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में दोनों आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर कोढ़ोबाड़ी थाना लाया गया। पुलिस ने बताया कि जब्त ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये तस्कर किस नेटवर्क से जुड़े हैं और बिहार में ब्राउन शुगर की यह खेप किसे सप्लाई की जानी थी। मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। अग्रिम कार्रवाई जारी है।


