बांका बाजार में अज्ञात बुजुर्ग की मौत:किराना दुकान पर बेहोश होकर गिरे, पहचान में जुटी पुलिस

बांका बाजार में अज्ञात बुजुर्ग की मौत:किराना दुकान पर बेहोश होकर गिरे, पहचान में जुटी पुलिस

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया बाजार में सोमवार शाम एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। घटना एक किराना दुकान पर हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वृद्ध व्यक्ति पुनसिया बाजार स्थित एक किराना दुकान पर कुछ सामान खरीदने गया था। वहीं वह अचानक मूर्छित होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वृद्ध को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई पुलिस रजौन पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर कई लोगों ने पहचान का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सोमवार की देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। अज्ञात शव की तस्वीरें विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजी गई हैं। पुलिस उसकी पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भीषण गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ने की आशंका स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि भीषण गर्मी के कारण वृद्ध की तबीयत बिगड़ी होगी, जिससे वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। समाचार लिखे जाने तक अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए पुलिस अभिरक्षा में रखा जाएगा। यदि निर्धारित अवधि तक उसकी पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष राजरतन ने बताया कि अज्ञात शव की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है। बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया बाजार में सोमवार शाम एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। घटना एक किराना दुकान पर हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वृद्ध व्यक्ति पुनसिया बाजार स्थित एक किराना दुकान पर कुछ सामान खरीदने गया था। वहीं वह अचानक मूर्छित होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वृद्ध को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई पुलिस रजौन पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर कई लोगों ने पहचान का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सोमवार की देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। अज्ञात शव की तस्वीरें विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेजी गई हैं। पुलिस उसकी पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भीषण गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ने की आशंका स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि भीषण गर्मी के कारण वृद्ध की तबीयत बिगड़ी होगी, जिससे वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। समाचार लिखे जाने तक अज्ञात शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए पुलिस अभिरक्षा में रखा जाएगा। यदि निर्धारित अवधि तक उसकी पहचान नहीं हो पाती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष राजरतन ने बताया कि अज्ञात शव की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *