गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड के आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम, परिवार बोला- नहीं होगा एनकाउंटर तो हमारी जान को भी खतरा

गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड के आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम, परिवार बोला- नहीं होगा एनकाउंटर तो हमारी जान को भी खतरा

Bindu rai murder case in Ghazipur : गाजीपुर में बीते दिनों होटल कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। बताया जा रहा है कि परिवार ने मांग की है कि सभी आरोपियों का पुलिस एनकाउंटर करें नहीं तो आरोपी उन्हें भी जान से मार सकते हैं। हालांकि, परिजनों से मिलने पहुंचे डीआईजी वैभव कृष्ण ने हर संभव मदद का शासन दिया है और आरोपियों के जल्दी गिरफ्तारी की बात कही है।

एनकाउंटर की मांग

गाजीपुर में बिंदु होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि शंकर पांडे, जगदीश सिंह यादव उर्फ सोनू यादव, आलोक दुबे और कमलेश चौधरी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। फिलहाल, सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं और पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है। वहीं, सोमवार की शाम पीड़ित परिवार से मिलने डीआईजी वैभव कृष्ण पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। विनीत के छोटे भाई ने बताया कि यदि आरोपियों का एनकाउंटर नहीं होता है तो आरोपी एक-एक करके परिवार के अन्य सदस्यों को भी मार डालेंगे।

क्या है मामला

दरअसल, शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब अष्टभुजी कॉलोनी के रहने वाले होटल मालिक आलोक राय उर्फ ब्लू राय के बेटे विनीत राय की होटल के बाहर ही बाइक सवार चार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि विनीत उस समय होटल से खाना खाकर घर जाने के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला किया गया। इस हमले के चश्मदीद और होटल के गार्ड शंभू यादव पर भी फायरिंग की गई थी, जिसके बाद शंभू यादव ने होटल में भाग कर अपनी जान बचाई थी।

शंभू यादव ने बताया है कि आरोपी उससे गेट पर खड़े होकर बीयर मांग रहे थे। हालांकि, उनका मकसद बीयर लेना नहीं बल्कि हत्या करना ही था। इस दौरान जब वह होटल के अंदर गया। इस दौरान आरोपी गेट के बाहर टहल रहे थे और जैसे ही विनीत राय होटल से बाहर निकले आरोपियों ने उन्हें चार गोलियां मारी, जिसके बाद होटल स्टाफ उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *