स्कूल और आंगनबाड़ी परिसर में चारों तरफ ब्लड के निशान:नंगे पैरों और जूतों के निशान;बड़ी वारदात की आंशका,पुलिस मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी पर स्कूल

स्कूल और आंगनबाड़ी परिसर में चारों तरफ ब्लड के निशान:नंगे पैरों और जूतों के निशान;बड़ी वारदात की आंशका,पुलिस मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी पर स्कूल

रूपवास स्कूल और आंगनबाड़ी परिसर में मंगलवार सुबह खून जैसे निशान मिलने से हड़कंप मच गया। फर्श पर चारों ओर रक्त फैला मिला, जबकि दीवारों पर भी रक्त जैसे धब्बे दिखाई दिए। परिसर में नंगे पैरों और जूते-चप्पलों के खून से सने निशान भी मिले हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन को मामले से अवगत कराया गया है।मामला अरावाली विहार थाना इलाके का हैं। जानकारी के अनुसार सुबह जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र पहुंचीं तो उन्होंने परिसर में फर्श पर जगह-जगह खून फैला हुआ देखा। दीवारों पर भी रक्त जैसे निशान थे। साथ ही नंगे पैरों और जूते-चप्पलों के निशान भी दिखाई दिए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि रात के समय यहां किसी प्रकार की हिंसक घटना या मारपीट हुई हो सकती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लतेश शर्मा ने बताया कि जब वे केंद्र पहुंचीं तो कई लाभार्थी भी मौजूद थे। परिसर में चारों तरफ रक्त के धब्बे फैले हुए थे, जो धीरे-धीरे सूख रहे थे। दीवारों और जमीन पर बने निशानों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो यहां किसी के साथ मारपीट हुई हो या कोई गंभीर घटना घटी हो,ये स्कूल पुलिस मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर हैं। यहीं कुछ दिनों से स्कूल परिसर में बड के पेड़ के नीचे एक महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ रह रही थी आज वह भी नहीं दिख रही हैं। इसके बाद स्कूल प्रबंधन को सूचना दी गई। स्कूल प्रिंसिपल ने अरावली विहार थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस की ओर से कहा गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ घटना हुई है तो वह स्वयं रिपोर्ट दर्ज कराए, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों का कहना है कि परिसर के पीछे जंगलनुमा क्षेत्र है। ऐसे में संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि यहां कोई गंभीर वारदात हुई हो। उनका मानना है कि पुलिस को मौके से नमूने एकत्र कर जांच करानी चाहिए ताकि रक्त के स्रोत और घटना की वास्तविकता का पता लगाया जा सके। मामले में एडिशनल एसपी डॉ. दीपक ने कहा कि मौके पर टीम भेजकर जांच करवा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *