मौसम का बड़ा अलर्ट! 17 राज्यों में बारिश-तूफान का खतरा

दिल्ली-NCR समेत देशभर में मौसम फिर से करवट ले सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में बने ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण की वजह से मौसम तेजी से बदल रहा है. इसके चलते यूपी, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल समेत 17 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में 2 जून को हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं यूपी के सहारनपुर, मेरठ, आगरा, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और कानपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और तूफान आने की संभावना है. लखनऊ का तापमान 37 डिग्री तक रह सकता है. बिहार में पटना, गया, भागलपुर, कटिहार और बक्सर जैसे जिलों में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. पटना में तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *