भोजपुर में सोमवार की देर रात बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर एक महिला को गोली मार दी गई। पेट में बुलेट लगी है। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। पीड़िता की पहचान धनजी कुमार की पत्नी सपना देवी(21) के तौर पर हुई है। मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष बिपिन बिहार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग बीवीजान के हाता की है। बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था पति धनजी कुमार ने बताया कि पड़ोसी मुदय यादव के बच्चे और उनके घर के बच्चों के बीच देर शाम करीब आठ बजे झगड़ा हुआ था। हालांकि उस समय बाद बात खत्म हो गई थी। इस बीच देर रात मुदय यादव ने उसी विवाद को लेकर उसकी पत्नी को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी घायल हो गईं। जांच में जुटी पुलिस नवादा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था। घायल को इलाज के लिए पटना भेजा गया है। बच्चों के विवाद में फायरिंग की बात सामने आ रही है। परिजनों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है। भोजपुर में सोमवार की देर रात बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर एक महिला को गोली मार दी गई। पेट में बुलेट लगी है। गंभीर हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। पीड़िता की पहचान धनजी कुमार की पत्नी सपना देवी(21) के तौर पर हुई है। मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष बिपिन बिहार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग बीवीजान के हाता की है। बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था पति धनजी कुमार ने बताया कि पड़ोसी मुदय यादव के बच्चे और उनके घर के बच्चों के बीच देर शाम करीब आठ बजे झगड़ा हुआ था। हालांकि उस समय बाद बात खत्म हो गई थी। इस बीच देर रात मुदय यादव ने उसी विवाद को लेकर उसकी पत्नी को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी घायल हो गईं। जांच में जुटी पुलिस नवादा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था। घायल को इलाज के लिए पटना भेजा गया है। बच्चों के विवाद में फायरिंग की बात सामने आ रही है। परिजनों के बयान के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।


