जेईई एडवांस परिणाम:पिछले 5 साल में जालंधर के टॉपर्स का उतार-चढ़ाव भरा रहा ग्राफ, टॉप-3 में लड़कों का दबदबा

जेईई एडवांस परिणाम:पिछले 5 साल में जालंधर के टॉपर्स का उतार-चढ़ाव भरा रहा ग्राफ, टॉप-3 में लड़कों का दबदबा

भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद, अगर पिछले पांच साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो जालंधर जिले के टॉपर्स का ग्राफ काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। हालांकि, इस पूरे प्रदर्शन में एक दिलचस्प बात यह सामने आई है कि जिला स्तर पर टॉप-3 स्थानों में लगातार लड़कों का ही दबदबा बना हुआ है। जिले के रिकॉर्ड के अनुसार, साल 2024 आखिरी ऐसा साल था जब जालंधर का कोई छात्र ऑल इंडिया रैंक के टॉप-100 में जगह बनाने में कामयाब रहा था। उस वर्ष रचित अग्रवाल ने देश भर में 98वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद से पिछले दो सालों में जिला टॉपर की रैंक में गिरावट और बदलाव देखा गया है। इस वर्ष 2026 में अनीष चावला 328वीं रैंक के साथ जिले में पहले स्थान पर रहे हैं, जो कि पिछले साल के मुकाबले एक बड़ा सुधार है। साल 2025 में जिला टॉपर माहिन सेठी की ऑल इंडिया रैंक 999वीं थी। इससे पहले साल 2023 में सिद्धार्थ मिगलानी 222वीं रैंक लेकर जिले में अव्वल रहे थे, जबकि साल 2022 में मृदुल गुप्ता ने 148वीं रैंक हासिल कर जालंधर का नाम रोशन किया था। विशेषज्ञों का मानना है कि हालांकि टॉप-100 में दोबारा जगह बनाना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है, लेकिन हर साल जिले के छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करना जालंधर के मजबूत एजुकेशन हब होने का प्रमाण है। जालंधर जिले के 10 टॉपर्स की इस सूची में अर्ष गुप्ता 2288वीं रैंक के साथ चौथे स्थान पर रहे हैं, जबकि तनिष शर्मा ने 4146वीं और मनरोज ने 4455वीं रैंक प्राप्त की है। इनके अलावा, नमन नरूला को देश भर में 6135वां, अनंतपाल सिंह को 6255वां और वंश आनंद को 9934वां स्थान मिला है। वहीं छात्राओं में अर्षप्रीत कौर ने 15000वीं रैंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है। तनिष शर्मा (एआईआर 4146) व नमन नरूला (एआईआर 6135): एआई और कंप्यूटर साइंस पर फोकस… तनिष शर्मा आईआईटी दिल्ली से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में करियर बनाना चाहते हैं। वह हर दिन मॉक टेस्ट देकर खुद उसका विश्लेषण करते थे। वहीं, श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के नमन नरूला (मेन्स 99.3 पर्सेंटाइल) कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहते हैं। (अनंतपाल सिंह सराओं (एआईआर 6255):) अनंतपाल आईआ ईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनयरिंग करना चाहते हैं। पढ़ाई के साथ मान सिक संतुलन के लिए उन्हें प्ले स्टेशन खेलना और जॉगिंग करना पसंद है। उनके पिता प्रीतपाल सिंह प्राइवेट नौकरी में हैं और मां गगन जीत कौर गृहिणी हैं। तनिष शर्मा (एआईआर 4146)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *