ट्रॉली सहित ट्रैक्टर सड़क में धंसा, 10 फीट गहरा गड्ढा:आगरा के आवास विकास सेक्टर-4 में हुआ हादसा, वायरल हुआ VIDEO

ट्रॉली सहित ट्रैक्टर सड़क में धंसा, 10 फीट गहरा गड्ढा:आगरा के आवास विकास सेक्टर-4 में हुआ हादसा, वायरल हुआ VIDEO

आवास विकास में सड़क 10 फीट तक धंस गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली इसमें धंस गए। गनीगत रही कि किसी की जान पर नहीं बन पाई।बताया जा रहा है कि सीवर लाइन डाले जाने के बाद मानकों के अनुरूप सड़क की मरम्मत नहीं की गई, जिसके चलते ये हादसा हुआ। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
आगरा के आवास विकास परिषद सेक्टर-4 स्थित वार्ड संख्या 69 में पुलिस चौकी के पास अचानक सड़क धंस जाने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सड़क किनारे बने बड़े गड्ढे को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए और मौके पर भीड़ एत्रित हो गई। क्षेत्रीय पार्षद संजीव सिकरवार ने सड़क धंसने की जानकारी नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को दी। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों यहां सीवर लाइन डाली गई थी। ठेकेदार ने सीवर लाइन डालने के बाद मानकों के अनुरूप सड़क की मरम्मत नहीं की, जिसके चलते ये सड़क धंस गई।
शुक्रवार और शनिवार को दो दिन बारिश हुई, जिसके चलते ये सड़क धंस गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली धंस गए। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने मानकों के अनुरूप् सड़क की मरम्मत नहीं की, जिसके चलते ये हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहला मौका नहीं है जब इस क्षेत्र में सड़क धंसने की घटना हुई हो। इसी स्थान से कुछ दूरी पर पूर्व में भी सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस चुका है, जिसके चलते क्षेत्रवासियों में भूमिगत सीवर एवं अन्य पाइपलाइन नेटवर्क की स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *