रामगढ़ में ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत:नरहन गांव के पास लिंक रोड पर हादसा, पुलिस ने वाहन जब्त किया

रामगढ़ में ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत:नरहन गांव के पास लिंक रोड पर हादसा, पुलिस ने वाहन जब्त किया

रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के पास लिंक रोड पर हुए एक सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नरहन निवासी संजय कुशवाहा के पुत्र लक्ष्य कुमार उर्फ मुन्नी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्य कुमार सुबह बाल कटवाकर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान लिंक रोड पर एक तेज रफ्तार नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्ष्य की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गोपाल कृष्ण भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ गोपाल कृष्ण ने बताया कि साइकिल सवार लक्ष्य कुमार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर की पहचान कर उसे जब्त कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से आवेदन लेकर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने लिंक रोड पर वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है। रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के पास लिंक रोड पर हुए एक सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नरहन निवासी संजय कुशवाहा के पुत्र लक्ष्य कुमार उर्फ मुन्नी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लक्ष्य कुमार सुबह बाल कटवाकर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान लिंक रोड पर एक तेज रफ्तार नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्ष्य की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गोपाल कृष्ण भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ गोपाल कृष्ण ने बताया कि साइकिल सवार लक्ष्य कुमार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस ने दुर्घटना करने वाले नीले रंग के सोनालिका ट्रैक्टर की पहचान कर उसे जब्त कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से आवेदन लेकर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने लिंक रोड पर वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *