तीन महीने में तीसरी बार पीएम से मिले सीएम भजनलाल:सरकार के कामकाज का दिया ब्यौरा, राज्यसभा चुनाव और मंत्रिमण्डल फेरबदल पर भी चर्चा

तीन महीने में तीसरी बार पीएम से मिले सीएम भजनलाल:सरकार के कामकाज का दिया ब्यौरा, राज्यसभा चुनाव और मंत्रिमण्डल फेरबदल पर भी चर्चा

सीएम भजनलाल शर्मा ने आज दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। इस समय सीएम की पीएम से मुलाकात के मायने भी निकाले जा रहे हैं। आज ही करीब ढ़ाई साल बाद केन्द्रीय नेतृत्व ने राजस्थान में संगठन महामंत्री की नियुक्ति की हैं। वहीं एक-दो दिन में राज्यसभा चुनावों की सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा भी होनी हैं। इसके साथ लंबे समय से प्रदेश में मंत्रिमण्डल फेरबदल भी लंबित चल रहा हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम की सरकार के कामकाज के ब्यौरे के साथ पीएम के साथ राज्यसभा चुनाव और मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर भी चर्चा हुई हैं। सीएम भजनलाल की पीएम मोदी से तीन महीने में यह तीसरी मुलाकात हैं। इससे पहले सीएम ने 25 मार्च को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। वहीं उससे करीब एक माह पहले 28 फरवरी को पीएम मोदी अजमेर दौरे पर आए थे। उस समय भी सीएम की पीएम से मुलाकात हुई थी। एक-दो दिन में राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा
सीएम भजनलाल शर्मा की आज की पीएम मोदी से मुलाकात इस मायने में भी खास हो जाती है कि आने वाले एक-दो दिनों में पार्टी राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती हैं। ऐसे में संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर भी पीएम मोदी ने सीएम भजनलाल शर्मा से फीडबैक लिया होगा। प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव हैं। संख्या के गणित के हिसाब से पार्टी दो सीटों पर जीत सकती हैं। एक सीट पर केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को फिर से रिपीट किया जा सकता हैं। वहीं दूसरी सीट पर राजेन्द्र राठौड़, सतीश पूनिया, अलका गुर्जर में से किसी एक को टिकट मिलने की संभावना हैं। हालांकि उद्योगपति नरसी कुलहरी का नाम भी चर्चाओं में बना हुआ हैं। सीएम ने कहा-पीएम का विजन प्रेरणादायी
आज की मुलाकात में सीएम भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी को कृष्ण लीलाओं पर आधारित पिछवाई भेंट की। मुलाकात को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा, महिला, किसान और अंत्योदय के प्रति प्रधानमंत्री का समर्पण और विकसित भारत@2047 के निर्माण के लिए उनका विजन और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। वहीं, राजस्थान के लिए प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह, आत्मीय जुड़ाव तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से अग्रसर है। उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग विकसित राजस्थान के संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *