सीवान में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या:पेड़ से लटका मिला शव; पिता बोले-कुछ लोग बेटी को उठाकर ले गए;1 दिन पहले मारपीट

सीवान में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या:पेड़ से लटका मिला शव; पिता बोले-कुछ लोग बेटी को उठाकर ले गए;1 दिन पहले मारपीट

सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के गोहपुर बजरिया गांव में 13 वर्षीय किशोरी का पेड़ से लटका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसके बाद साक्ष्य मिटाने तथा घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक दुष्कर्म या हत्या की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। देखें, मौके से आई तस्वीरें…
सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… भाई बोला-एक दिन पहले बहन के साथ मारपीट परिवार का आरोप है कि नीतू को पहले से ही गांव के कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित और धमकाया जा रहा था। मृतका के भाई के अनुसार, एक दिन पहले बहन के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद वह न्याय की उम्मीद लेकर जीबी नगर थाना पहुंची थी। लेकिन उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि पुलिस की इसी कथित लापरवाही ने आरोपियों का मनोबल बढ़ा दिया। पिता ने कहा-खोजबीन के बाद मिला शव मृतका के पिता अनिल कुमार का कहना है कि घटना से एक दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी और रविवार शाम गांव के कुछ लोग उनकी बेटी को जबरन घर से उठाकर ले गए। उस समय घर पर केवल वृद्ध दादी मौजूद थीं। देर रात तक खोजबीन के बाद गांव के बगीचे में नीतू का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों का दावा है कि शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात इस बात की ओर इशारा करते हैं कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची अपनी सुरक्षा को लेकर थाने पहुंची थी घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन सवाल उठा रहे हैं कि जब एक नाबालिग बच्ची अपनी सुरक्षा और न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची थी, तब उसकी बात को गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया? परिवार का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती तो आज नीतू जिंदा होती। थाना प्रभारी बोले-मामले की जांच की जा रही हालांकि जीबी नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि पुलिस को लड़की के उठाए जाने या पूर्व विवाद की कोई जानकारी नहीं थी। उनके अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीवान के जीबी नगर थाना क्षेत्र के गोहपुर बजरिया गांव में 13 वर्षीय किशोरी का पेड़ से लटका शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। उसके बाद साक्ष्य मिटाने तथा घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। हालांकि पुलिस ने अभी तक दुष्कर्म या हत्या की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। देखें, मौके से आई तस्वीरें…
सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… भाई बोला-एक दिन पहले बहन के साथ मारपीट परिवार का आरोप है कि नीतू को पहले से ही गांव के कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित और धमकाया जा रहा था। मृतका के भाई के अनुसार, एक दिन पहले बहन के साथ मारपीट की गई थी, जिसके बाद वह न्याय की उम्मीद लेकर जीबी नगर थाना पहुंची थी। लेकिन उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि पुलिस की इसी कथित लापरवाही ने आरोपियों का मनोबल बढ़ा दिया। पिता ने कहा-खोजबीन के बाद मिला शव मृतका के पिता अनिल कुमार का कहना है कि घटना से एक दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई थी और रविवार शाम गांव के कुछ लोग उनकी बेटी को जबरन घर से उठाकर ले गए। उस समय घर पर केवल वृद्ध दादी मौजूद थीं। देर रात तक खोजबीन के बाद गांव के बगीचे में नीतू का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों का दावा है कि शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात इस बात की ओर इशारा करते हैं कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची अपनी सुरक्षा को लेकर थाने पहुंची थी घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन सवाल उठा रहे हैं कि जब एक नाबालिग बच्ची अपनी सुरक्षा और न्याय की गुहार लेकर थाने पहुंची थी, तब उसकी बात को गंभीरता से क्यों नहीं लिया गया? परिवार का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती तो आज नीतू जिंदा होती। थाना प्रभारी बोले-मामले की जांच की जा रही हालांकि जीबी नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि पुलिस को लड़की के उठाए जाने या पूर्व विवाद की कोई जानकारी नहीं थी। उनके अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *