किशनगंज में नदी किनारे 13 साल की बच्ची का शव:3 दिन से लापता थी, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा; हत्या कर फेंकने की आशंका

किशनगंज में नदी किनारे 13 साल की बच्ची का शव:3 दिन से लापता थी, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा; हत्या कर फेंकने की आशंका

किशनगंज में एक 13 साल की बच्ची का शव नदी के किनारे मिला है। बच्ची शुक्रवार को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने हत्या कर फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के माझिया स्थित नदी के किनारे की है। बच्ची की पहचान डुमरिया भट्टा निवासी मनोज साह की पुत्री मेघा कुमारी के रूप में हुई है। एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने बताया कि मझिया रोड में नदी किनारे एक लड़की का शव मिला है। फॉरेंसिक टीम को घटना स्थल पर बुलाया जांच कराई गई है, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया जा रहा है। घटना स्थल से आई 2 तस्वीरें… किशनगंज में एक 13 साल की बच्ची का शव नदी के किनारे मिला है। बच्ची शुक्रवार को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने हत्या कर फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के माझिया स्थित नदी के किनारे की है। बच्ची की पहचान डुमरिया भट्टा निवासी मनोज साह की पुत्री मेघा कुमारी के रूप में हुई है। एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने बताया कि मझिया रोड में नदी किनारे एक लड़की का शव मिला है। फॉरेंसिक टीम को घटना स्थल पर बुलाया जांच कराई गई है, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया जा रहा है। घटना स्थल से आई 2 तस्वीरें…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *