जहानाबाद में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने जिला पदाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों ने देश की सुरक्षा एवं सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि जहानाबाद जिले में इस कार्यालय के संचालन से उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ सुलभता से उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने जिला पदाधिकारी के समक्ष जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के स्थायी भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध रखा। इस पर जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर को कार्यालय भवन निर्माण के लिए अतिशीघ्र उपयुक्त भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सैनिक समुदाय के लिए सराहनीय पहल जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं वीरांगनाओं को सैनिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। सभी पूर्व सैनिकों ने जहानाबाद जिले में इस कार्यालय के नियमित संचालन प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे सैनिक समुदाय के लिए एक सराहनीय पहल बताया। यह कार्यालय जहानाबाद और अरवल जिले के भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं वीरांगनाओं की सेवा के लिए खोला गया है। कार्यक्रम के अंत में, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने सभी आगंतुकों एवं उपस्थित पूर्व सैनिकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यालय के सफल संचालन हेतु सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। जहानाबाद में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने जिला पदाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि भूतपूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों ने देश की सुरक्षा एवं सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि जहानाबाद जिले में इस कार्यालय के संचालन से उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ सुलभता से उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने जिला पदाधिकारी के समक्ष जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के स्थायी भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध रखा। इस पर जिला पदाधिकारी ने अंचल अधिकारी, जहानाबाद सदर को कार्यालय भवन निर्माण के लिए अतिशीघ्र उपयुक्त भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सैनिक समुदाय के लिए सराहनीय पहल जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं वीरांगनाओं को सैनिक कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। सभी पूर्व सैनिकों ने जहानाबाद जिले में इस कार्यालय के नियमित संचालन प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे सैनिक समुदाय के लिए एक सराहनीय पहल बताया। यह कार्यालय जहानाबाद और अरवल जिले के भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं वीरांगनाओं की सेवा के लिए खोला गया है। कार्यक्रम के अंत में, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने सभी आगंतुकों एवं उपस्थित पूर्व सैनिकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यालय के सफल संचालन हेतु सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।


