‘ऊंचा लंबा कद’ Remake पर बुरी तरह Troll हुए Akshay-Disha, यूजर्स बोले- ‘Katrina का कोई मुकाबला नहीं’

‘ऊंचा लंबा कद’ Remake पर बुरी तरह Troll हुए Akshay-Disha, यूजर्स बोले- ‘Katrina का कोई मुकाबला नहीं’
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और दिशा पाटनी अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्त देगी। हाल ही में अक्षय कुमार का इस फिल्म भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ आया है, जिसमे वह भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ ठुमके लगा रहे हैं। सोमवार को मेकर्स ने इस फिल्म से नया गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर रिलीज किया है। वैसे यह गाना 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की वेलकम मूवी का है। अब इसका रीमेक वर्जन आ चुका है। पहले वाले ‘ऊंचा लंबा कद’ गाने में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ थीं। सोशल मीडिया पर फैंस  ने कैटरीना को मिस किया।
अक्षय को याद आईं कटरीना 
इस गाने में अक्षय कुमार अपने पुराने अंदाज में नजर आए, वहीं उनके साथ अदाकारा दिशा पाटनी बेहद हॉट दिखीं। इस गाने में अंत में अक्षय, कैटरीना को याद करते नजर आ रहे है- ‘वी मिस यू कैटरीना’। कई यूजर्स तो गाने को ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों को ये गाना पसंद आया है। कुछ लोगों ने ऑरिजनल गाने को अच्छा बताया है। 
 ‘वेलकम टू द जंगल’ कब रिलीज होगी
सबसे पहले इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करते हैं। इसमें अक्षय और दिशा के साथ सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंड और राजपाल यादव के अलावा कुछ 30 मुख्य कलाकार साथ काम करते नजर आएंगे। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए यह फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है।  ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान ने किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *