Suman Kalyanpur Death: संगीत जगत में एक युग का अंत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Suman Kalyanpur Death: संगीत जगत में एक युग का अंत, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका और पद्म भूषण से सम्मानित सुमन कल्याणपुर का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मुंबई में उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। भारतीय फिल्म संगीत में उनके अमूल्य योगदान को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने उनकी अंतिम विदाई राजकीय गरिमा के साथ संपन्न कराने का निर्णय लिया था।
मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार
आज मुंबई के सांताक्रूज (पवन हंस) श्मशान घाट में संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा के दौरान उनके करीबी लोगों और फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। बता दें कि, सुमन काफी समय से बीमार चल रही थी। इसके बाद 31 मई को अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांसे लीं।
पीएम मोदी ने जताया शोक 
दिवंगत गायिका सुमन कल्याणपुर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा,  ‘लोकप्रिय गायिका सुमन कल्याणपुर जी के निधन से बहुत दुख हुआ। उनकी सुरीली आवाज और दिल को छू लेने वाली गायकी ने हमारे सांस्कृतिक जगत को समृद्ध किया। अपने गीतों के जरिए उन्होंने संगीत प्रेमियों और भारतीय सिनेमा के प्रशंसकों के दिलों में एक खास जगह बनाई। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’
कौन थीं सुमन कल्याणपुर?
भारत के भवानीपुर में 28 जनवरी 1937 में सुमन कल्याणपुर का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने करियर में 800 से अधिक गाने गाए। सुमन को सिर्फ हिंदी ही नहीं हिंदी, मराठी, असमिया, गुजराती, कन्नड़, मैथिली, भोजपुरी, राजस्थानी, बंगाली, ओड़िया और पंजाबी भाषाओं में भी कई गाने रिकॉर्ड किए। गायिका को भारत सरकार की तरफ से पद्म भूषण से सम्मान किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *