मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल शेखपुरा पहुंचेंगे:कमिश्नर ने तैयारियों का जायजा लिया, अधिकारियों को निर्देश दिए

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल शेखपुरा पहुंचेंगे:कमिश्नर ने तैयारियों का जायजा लिया, अधिकारियों को निर्देश दिए

मुंगेर के कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा ने सोमवार को शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड स्थित सामस गांव में विष्णु धाम का दौरा किया। उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का अंतिम जायजा लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह 10 बजे सहयोग शिविर में शामिल होंगे। इसके बाद वे आम सभा को संबोधित करेंगे और जिले के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा करेंगे। देखें,मौके से आई तस्वीरें… कमिश्नर मीणा ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, हेलीकॉप्टर उतरने के स्थान और मुख्य मंच तक जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मुख्यमंत्री के सुरक्षा इंतजामों सहित अन्य जानकारियाँ प्राप्त कीं। कमिश्नर ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए विशेष पंडाल का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो। जिलाधिकारी शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की घोषणा के दिन से ही तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा के जिला कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। वे भी अपने स्तर पर मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। मुंगेर के कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा ने सोमवार को शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड स्थित सामस गांव में विष्णु धाम का दौरा किया। उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का अंतिम जायजा लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह 10 बजे सहयोग शिविर में शामिल होंगे। इसके बाद वे आम सभा को संबोधित करेंगे और जिले के लिए कई विकास योजनाओं की घोषणा करेंगे। देखें,मौके से आई तस्वीरें… कमिश्नर मीणा ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, हेलीकॉप्टर उतरने के स्थान और मुख्य मंच तक जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और मुख्यमंत्री के सुरक्षा इंतजामों सहित अन्य जानकारियाँ प्राप्त कीं। कमिश्नर ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए विशेष पंडाल का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो। जिलाधिकारी शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की घोषणा के दिन से ही तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा के जिला कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। वे भी अपने स्तर पर मुख्यमंत्री के स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *