‘बहू साइबर ठगी की शिकार हुई, इसलिए आत्महत्या कर ली’:नालंदा में विवाहिता की सुसाइड पर ससुर का आरोप, पिता बोले- सास प्रताड़ित करती थी

‘बहू साइबर ठगी की शिकार हुई, इसलिए आत्महत्या कर ली’:नालंदा में विवाहिता की सुसाइड पर ससुर का आरोप, पिता बोले- सास प्रताड़ित करती थी

नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र के सिनांवा गांव में रविवार की शाम एक 20 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके ही ससुराल में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। मृतका की पहचान सिनावां गांव निवासी चंदन कुमार की पत्नी सोनम कुमारी के रूप में की गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वालों का दावा है कि महिला ने साइबर फ्रॉड का शिकार होने के डर से खुदकुशी की है। सूचना मिलते ही परवलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। एक साल पहले हुई थी शादी पटना जिले के गौरीचक थाना अंतर्गत नेहालचक निवासी सुधीर चौहान की बेटी सोनम की शादी करीब एक साल पहले 7 मई 2025 को सिनांवा गांव के निवासी विजय चौहान के पुत्र चंदन कुमार के साथ हुई थी। मृतका का डेढ़ महीने का एक बच्चा भी है, जबकि उसका पति चंदन रोजगार के सिलसिले में चेन्नई में रहता है। मृतका के पिता सुधीर चौहान ने पुलिस और मीडिया को बताया कि शादी के बाद से ही सोनम को उसकी सास की ओर से प्रताड़ित किया जाता था। बीमार पड़ने पर सास उसे ताने मारती थी कि जब से आई है, सिर्फ इलाज में पैसा खर्च हो रहा है। पिता ने बताया कि रविवार को भी सोनम का उनके पास रोते हुए फोन आया था। उस वक्त उसकी सास उसे काफी भला-बुरा कह रही थी, जिसे उन्होंने खुद फोन पर सुना और सास को समझाने का प्रयास भी किया। पिता बोले- फोन पर बेटी काफी डरी और घबराई थी पिता सुधीर चौहान ने बताया कि फोन पर सोनम काफी डरी और घबराई हुई थी। उसने रोते हुए तुरंत पैसे भेजने की मांग की और कहा कि पैसे भेज दीजिए, फिर बताती हूं कि क्या बात है। बेटी की घबराहट देखकर उन्होंने तुरंत उसके बैंक खाते में 17 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन पैसे भेजने के महज दो मिनट बाद जब उन्होंने बेटी को दोबारा कॉल किया, तो उसने फोन नहीं उठाया और बाद में सीधे उसकी मौत की मनहूस खबर आई। मृतका के पिता ने अपने डेढ़ महीने के नाती के भविष्य का हवाला देते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है। मृतका के ससुर बोले- सुसाइड से कुछ घंटे पहले साइबर फ्रॉड के जाल में फंस गई थी वहीं, दूसरी तरफ मृतका के ससुर विजय चौहान ने हत्या और प्रताड़ना के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। ससुर का कहना है कि जिस वक्त सोनम ने फंदे से लटक कर जान दी, उस समय वह घर में अपने छोटे बच्चे के साथ बिल्कुल अकेली थी। उनकी पत्नी पूर्णिमा स्नान के लिए फतुहा गई हुई थीं और वह खुद गांव में ही दूसरी जगह मजदूरी करने गए थे। ससुर ने एक नया खुलासा करते हुए दावा किया कि सोनम घटना के कुछ घंटे पहले ही किसी साइबर फ्रॉड के जाल में फंस गई थी और उसने 17 हजार रुपए गंवा दिए थे। ससुर का मानना है कि इसी पैसे के नुकसान और डर के कारण उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस पूरे मामले पर परवलपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता की तरफ से थाने में लिखित आवेदन दे दिया गया है। पुलिस हत्या और साइबर फ्रॉड के दावों समेत सभी एंगलों से मामले की गहन छानबीन कर रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ससुराल के लोग घर से फरार हैं। नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र के सिनांवा गांव में रविवार की शाम एक 20 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव उसके ही ससुराल में फांसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। मृतका की पहचान सिनावां गांव निवासी चंदन कुमार की पत्नी सोनम कुमारी के रूप में की गई है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि ससुराल वालों का दावा है कि महिला ने साइबर फ्रॉड का शिकार होने के डर से खुदकुशी की है। सूचना मिलते ही परवलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। एक साल पहले हुई थी शादी पटना जिले के गौरीचक थाना अंतर्गत नेहालचक निवासी सुधीर चौहान की बेटी सोनम की शादी करीब एक साल पहले 7 मई 2025 को सिनांवा गांव के निवासी विजय चौहान के पुत्र चंदन कुमार के साथ हुई थी। मृतका का डेढ़ महीने का एक बच्चा भी है, जबकि उसका पति चंदन रोजगार के सिलसिले में चेन्नई में रहता है। मृतका के पिता सुधीर चौहान ने पुलिस और मीडिया को बताया कि शादी के बाद से ही सोनम को उसकी सास की ओर से प्रताड़ित किया जाता था। बीमार पड़ने पर सास उसे ताने मारती थी कि जब से आई है, सिर्फ इलाज में पैसा खर्च हो रहा है। पिता ने बताया कि रविवार को भी सोनम का उनके पास रोते हुए फोन आया था। उस वक्त उसकी सास उसे काफी भला-बुरा कह रही थी, जिसे उन्होंने खुद फोन पर सुना और सास को समझाने का प्रयास भी किया। पिता बोले- फोन पर बेटी काफी डरी और घबराई थी पिता सुधीर चौहान ने बताया कि फोन पर सोनम काफी डरी और घबराई हुई थी। उसने रोते हुए तुरंत पैसे भेजने की मांग की और कहा कि पैसे भेज दीजिए, फिर बताती हूं कि क्या बात है। बेटी की घबराहट देखकर उन्होंने तुरंत उसके बैंक खाते में 17 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन पैसे भेजने के महज दो मिनट बाद जब उन्होंने बेटी को दोबारा कॉल किया, तो उसने फोन नहीं उठाया और बाद में सीधे उसकी मौत की मनहूस खबर आई। मृतका के पिता ने अपने डेढ़ महीने के नाती के भविष्य का हवाला देते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है। मृतका के ससुर बोले- सुसाइड से कुछ घंटे पहले साइबर फ्रॉड के जाल में फंस गई थी वहीं, दूसरी तरफ मृतका के ससुर विजय चौहान ने हत्या और प्रताड़ना के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। ससुर का कहना है कि जिस वक्त सोनम ने फंदे से लटक कर जान दी, उस समय वह घर में अपने छोटे बच्चे के साथ बिल्कुल अकेली थी। उनकी पत्नी पूर्णिमा स्नान के लिए फतुहा गई हुई थीं और वह खुद गांव में ही दूसरी जगह मजदूरी करने गए थे। ससुर ने एक नया खुलासा करते हुए दावा किया कि सोनम घटना के कुछ घंटे पहले ही किसी साइबर फ्रॉड के जाल में फंस गई थी और उसने 17 हजार रुपए गंवा दिए थे। ससुर का मानना है कि इसी पैसे के नुकसान और डर के कारण उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस पूरे मामले पर परवलपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के पिता की तरफ से थाने में लिखित आवेदन दे दिया गया है। पुलिस हत्या और साइबर फ्रॉड के दावों समेत सभी एंगलों से मामले की गहन छानबीन कर रही है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ससुराल के लोग घर से फरार हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *