फर्रुखाबाद में मुफ्त बांटे गए मिट्टी के बाउल और दाना:गर्मियों में पशु-पक्षियों को पानी-दाना देने की अपील

फर्रुखाबाद में मुफ्त बांटे गए मिट्टी के बाउल और दाना:गर्मियों में पशु-पक्षियों को पानी-दाना देने की अपील

फर्रुखाबाद में गर्मी के बीच पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने और उनकी सुरक्षा के लिए एक पहल की गई। शहर के सेल्फी पॉइंट के सामने फर्रुखाबाद पेट्स गैलरी की ओर से लोगों को निशुल्क मिट्टी के बाउल और पक्षियों के लिए दाना वितरित किया गया। इस दौरान लोगों से अपील की गई कि वे अपने घरों की छत, बालकनी, आंगन या आसपास किसी सुरक्षित स्थान पर मिट्टी के बर्तन में ताजा पानी भरकर रखें। इसका उद्देश्य गर्मी में प्यास से परेशान पक्षियों और बेजुबान जानवरों को राहत पहुंचाना है। आयोजकों ने बताया कि एक छोटा सा प्रयास भी कई पशु-पक्षियों की जान बचा सकता है। फर्रुखाबाद पेट्स गैलरी के सैयद फैज़ल की इस मुहिम को लोगों का अच्छा समर्थन मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए गर्मी के मौसम में उनके लिए पानी व दाने की व्यवस्था करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. आशीष मुखर्जी, वसीम जमा खां और अली हसन सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ने और बेजुबान जीवों की मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में जोड़ने और बेजुबान जीवन की मदद करने की अपील की। कहा परिंदों को गर्मी में परेशान देखता हूं, तालाब और झील सूख रही है। हम लोग नेचर के लिए कुछ भी नहीं करते हैं। बेजुबान जानवरों के लिए हम लोगों को करना चाहिए इसी के तहत छोटी सी पहल शुरू की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *