कोटपूतली के अजीतपुरा कुजाता में ग्रामीणों पर फायरिंग:पांच लोग घायल, धरने पर बैठे थे; 2 गंभीर घायल जयपुर रेफर

कोटपूतली के अजीतपुरा कुजाता में ग्रामीणों पर फायरिंग:पांच लोग घायल, धरने पर बैठे थे; 2 गंभीर घायल जयपुर रेफर

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के अजीतपुरा कुजाता गांव में ग्रामीणों पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। घटना में 5 लोग घायल हो गए हैं। 283 दिन से चल रहे धरने को प्रशासन ने 30 मई को हटाया था। इसके बाद सोमवार को एक बार फिर से ग्रामीण धरने पर बैठे थे। दो गंभीर घायल जयपुर रेफर घायलों को तत्काल राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया है। खबर अपडेट की जा रही है… … यह खबर भी पढ़ें जयपुर में प्रॉपर्टी कारोबारी पर गोली चलाई, VIDEO:3 गाड़ियों में आए बदमाशों ने घेरकर फायरिंग की; पीड़ित ने आरोपियों की गाड़ी को मारी टक्कर जयपुर में घर से मंदिर के लिए निकले एक प्रॉपर्टी कारोबारी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। कारोबारी सुबह घर से फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान 3 लग्जरी गाड़ियों में आए बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोली चला दी। गोली फॉर्च्यूनर गाड़ी के बोनट से टकराकर फ्रंट शीशे में जाकर लगी और कारोबारी बच गया। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *