मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर बोला-साहब, बड़ी गोल्ड फ्लैक दे दो:मुजफ्फरनगरमें पैर में गोली लगने के बाद जमीन पर पड़े-पड़े ‘स्मोकिंग’ की डिमांड

मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर बोला-साहब, बड़ी गोल्ड फ्लैक दे दो:मुजफ्फरनगरमें पैर में गोली लगने के बाद जमीन पर पड़े-पड़े ‘स्मोकिंग’ की डिमांड

मुज़फ़्फ़रनगर में पुलिस मुठभेड़ के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुए हिस्ट्रीशीटर बदमाश मोहम्मद ईनाम ने दर्द से कराहने के बजाय पुलिसकर्मियों से सिगरेट की मांग की। वायरल वीडियो में घायल ईनाम ज़मीन पर पड़ा दिखाई दे रहा है। वह पुलिसकर्मियों से बार-बार “बड़ी गोल्ड फ्लैग” सिगरेट की मांग करता है और कहता है, “दे दो साहब…”। इस पर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “देते हैं… अभी एक मिनट रुक जा बस।” यह मुठभेड़ बीती देर रात रामराज पुलिस और बदमाश मोहम्मद ईनाम के बीच हुई थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर ईनाम के पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश ईनाम मीरापुर क्षेत्र के मुश्तर्क गांव का निवासी है। उसके खिलाफ मुज़फ़्फ़रनगर जनपद के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों की जांच कर रही है। मुठभेड़ के तुरंत बाद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *