नवादा में रोड एक्सीडेंट, ट्रक ड्राइवर की मौत:नेशनल हाईवे-20 पर खड़ी ट्रक से टकराई गाड़ी

नवादा में रोड एक्सीडेंट, ट्रक ड्राइवर की मौत:नेशनल हाईवे-20 पर खड़ी ट्रक से टकराई गाड़ी

नवादा जिले में सोमवार को नेशनल हाईवे-20 पर हुए एक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना नेमादरगंज थाना क्षेत्र के पचगामा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेता बीघा गांव निवासी 40 वर्षीय पप्पू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पप्पू कुमार पिछले कई वर्षों से ट्रक ड्राइविंग का काम कर रहे थे। वह पटना से गिरिडीह की ओर जा रहे थे। पचगामा गांव के निकट सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। साइड लेने के दौरान पप्पू कुमार का ट्रक अचानक उस खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के चचेरे भाई उपेंद्र यादव ने इस घटना को सड़क सुरक्षा की बड़ी लापरवाही बताया। परिजनों का आरोप है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक को ठीक से हटाया नहीं गया था और न ही कोई चेतावनी का संकेत दिया गया था, जिससे आम वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ जाती है। खड़े वाहन कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते उपेंद्र यादव ने कहा कि NH-20 पर गाड़ियां तेज रफ्तार में चलती हैं, ऐसे में सड़क पर खड़े वाहन कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। नवादा जिले में NH-20 पर पिछले कुछ समय में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नेमादरगंज थाना पुलिस खड़ी ट्रक के चालक व मालिक की तलाश कर रही है। मृतक पप्पू कुमार अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे, और उनकी असामयिक मृत्यु से पूरा परिवार आर्थिक संकट में घिर गया है। नवादा जिले में सोमवार को नेशनल हाईवे-20 पर हुए एक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना नेमादरगंज थाना क्षेत्र के पचगामा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेता बीघा गांव निवासी 40 वर्षीय पप्पू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पप्पू कुमार पिछले कई वर्षों से ट्रक ड्राइविंग का काम कर रहे थे। वह पटना से गिरिडीह की ओर जा रहे थे। पचगामा गांव के निकट सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। साइड लेने के दौरान पप्पू कुमार का ट्रक अचानक उस खड़े ट्रक से टकरा गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के चचेरे भाई उपेंद्र यादव ने इस घटना को सड़क सुरक्षा की बड़ी लापरवाही बताया। परिजनों का आरोप है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक को ठीक से हटाया नहीं गया था और न ही कोई चेतावनी का संकेत दिया गया था, जिससे आम वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ जाती है। खड़े वाहन कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते उपेंद्र यादव ने कहा कि NH-20 पर गाड़ियां तेज रफ्तार में चलती हैं, ऐसे में सड़क पर खड़े वाहन कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। नवादा जिले में NH-20 पर पिछले कुछ समय में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नेमादरगंज थाना पुलिस खड़ी ट्रक के चालक व मालिक की तलाश कर रही है। मृतक पप्पू कुमार अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे, और उनकी असामयिक मृत्यु से पूरा परिवार आर्थिक संकट में घिर गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *