बंगाल में शुभेन्दु कैबिनेट का हुआ विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ; जानें किस-किस ने ली शपथ

बंगाल में शुभेन्दु कैबिनेट का हुआ विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ; जानें किस-किस ने ली शपथ

Bengal Government Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में शुभेन्दु सरकार कैबिनेट का विस्तार हो गया है। 35 नए मंत्रियों ने आज शपथ ली हैं।  

Bengal Government Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में सोमवार को शुभेन्दु कैबिनेट का विस्तार हुआ। कोलकाता स्थित लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल आर. एन. रवि ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। दरअसल, इस विस्तार के बाद मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रिपरिषद की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है। 

सरकार का कहना है कि प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से संभालने के लिए मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है।

किस-किस नेता ने ली शपथ

शपथ लेने वाले प्रमुख नेताओं में मनोज उरांव, स्वपन दास गुप्त, कल्याण चक्रवर्ती, शाश्वत मुखर्जी, अजय कुमार पोद्दार, दीपक बर्मन, तपस रॉय, शंकर घोष, मनोज कुमार ओराम, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, स्वपन दास गुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती, शरद्वत मुखर्जी, अरूप कुमार दास, अजय कुमार पोद्दार और दूध कुमार मंडल शामिल हैं।

नोट- खबर अपडेट की जा रही है।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *