Dhasa Sindoor क्या है? जानें मिथिलांचल का पारंपरिक सिंदूर डिजाइन और लगाने का तरीका

Dhasa Sindoor क्या है? जानें मिथिलांचल का पारंपरिक सिंदूर डिजाइन और लगाने का तरीका

Mithilanchal Dhasa Sindoor: बिहार का मिथिलांचल क्षेत्र अपनी खास संस्कृति और परंपरा के लिए जाना जाता है। यहां की मैथिली भाषा, मधुबनी पेंटिंग, पारंपरिक खान-पान, त्योहार और कपड़ों के साथ ही यहां का सिंदूर लगाने का तरीका भी अलग होता है। पहली बार सुनने में आपको छठ पूजा के दौरान या शादी में ट्रेडिशनल बिहारी तरीके से नाक से लेकर मांग तक लगाए जाने वाले सिंदूर की याद दिला रहा होगा, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह उससे भी अलग तरीके से लगाया जाता है। आइए जानते हैं मिथिलांचल के धासा सिंदूर (Dhasa Sindoor) के बारे में।

मिथिलांचल का प्रसिद्ध धासा सिंदूर (Famous Dhasa Sindoor Of Mithilanchal)

मिथिलांचल का प्रसिद्ध धासा सिंदूर लगाने की शुरुआत बिल्कुल आम सिंदूर की तरह ही मांग भरकर होती है, लेकिन इसे बाद में धासा बनाकर सजाया जाता है, जिसके कारण इसे धासा सिंदूर कहते हैं।

धासा सिंदूर लगाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका (Step By Step Method To Apply Dhasa Sindoor)

  • धासा सिंदूर लगाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को अच्छे से कंघी करके अपनी पसंद का हेयरस्टाइल बना लें।
  • इसके बाद, सबसे पहले नॉर्मल तरीके से जिस तरह मांग में सिंदूर लगाते हैं, वैसे सिंदूर लगाएं।
  • अब माथे पर सिंदूर जहां से लगाना शुरू होता है, वहां से लेकर बिंदी के थोड़ा ऊपर तक सिंदूर से डिजाइन बनाएं।
  • मांग में भरे सिंदूर के अलावा माथे पर बनाए गए डिजाइन को ही धासा सिंदूर कहते हैं। आप इसे अपनी पसंद के डिजाइन में नॉर्मल सिंदूर या लिक्विड सिंदूर का इस्तेमाल करके आसानी से बना सकती हैं। इसके अलावा, अगर आप चाहती हैं कि यह लंबे समय तक गर्मी में बिना फैले टिका रहे, तो अच्छी क्वालिटी के वाटरप्रूफ लिक्विड सिंदूर का इस्तेमाल करें।

धासा सिंदूर डिजाइन (Dhasa Sindoor Design)

धासा सिंदूर लगाने के कई शानदार डिजाइन और तरीके इंटरनेट पर उपलब्ध हैं, जो आपके ट्रेडिशनल मिथिलांचल एथनिक लुक को निखार सकते हैं। लेकिन अगर आप धासा सिंदूर डिजाइन खोज रही हैं, तो आप नीचे दिए गए डिजाइन्स में से एक चुन सकती हैं-

पत्ती या ड्रॉप स्टाइल धासा डिजाइन

मैथिल परंपरा के अनुसार, इस डिजाइन को ज्यादातर महिलाएं लगाना पसंद करती हैं। इसके लिए सबसे पहले सिंदूर से मांग भर लें। फिर एक पतला छोटा गोला बनाएं, उसके बाद छोटी-छोटी बिंदियां लगाएं। इसके बाद दोबारा एक गोला बनाएं और इससे सटाकर पत्तियां बनाकर इसे पूरा करें। यह ट्रेडिशनल धासा चेहरे को बहुत आकर्षक लुक देता है।

त्रिभुज (ट्राइएंगल) डिजाइन

अगर आप एकदम सिंपल और आसानी से बनने वाला धासा डिजाइन खोज रही हैं, तो इसके लिए मांग भरने के बाद माथे के ठीक ऊपर सिंदूर से त्रिकोण या पान के आकार का डिजाइन बनाएं। यह डिजाइन आसान होने के साथ ही एथनिक ड्रेसेस और साड़ी के साथ काफी अच्छा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *