6 महीने की बच्ची के साथ मां ने किया सुसाइड:शेखपुरा में सास से विवाद के बाद बेटी को सल्फास खिला खुद भी खाई

6 महीने की बच्ची के साथ मां ने किया सुसाइड:शेखपुरा में सास से विवाद के बाद बेटी को सल्फास खिला खुद भी खाई

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत केवटी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव में एक 30 वर्षीय महिला ने अपनी 6 माह की बेटी को सल्फास खिलाने के बाद खुद भी सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही केवटी थाना अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस ने मां और बेटी के शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। दोनों को रेफरल अस्पताल बरबीघा ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति साइबर कैफे चला करता है परिवार का भरण-पोषण मृतका की पहचान गंगटी गांव निवासी राधे राउत के दिव्यांग पुत्र रोहित कुमार की पत्नी विभा कुमारी के रूप में हुई है। उनकी 6 माह की पुत्री अभिलाषा भी इस घटना में मृत पाई गई। रोहित कुमार बरबीघा प्रखंड कार्यालय के समीप साइबर कैफे चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रोहित ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2017 में झारखंड के पलामू जिले की विभा कुमारी से हुई थी। उनके तीन बच्चे थे, जिनमें दो छोटे पुत्र और मृतका पुत्री अभिलाषा शामिल थी। रोहित के अनुसार, उनकी पत्नी भी एक पैर और एक हाथ से दिव्यांग थीं। उन्होंने बताया कि घर में उनकी बुजुर्ग मां, पत्नी और तीनों बच्चे रहते थे, जबकि वह दिन भर साइबर कैफे में रहते थे। बुजुर्ग मां के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था पति रोहित कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी का घर में अपनी बुजुर्ग मां के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद पत्नी ने पहले अपनी नन्हीं पुत्री अभिलाषा को सल्फास का पाउडर खिलाया और फिर खुद भी सल्फास खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। केवटी थाना अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रोहित ने यह भी बताया कि दो माह पहले ही दोनों पुत्रों सहित पुत्री का मुंडन कार्य लखीसराय जिले के धार्मिक स्थल अशोकधाम में खुशी-खुशी करवाया गया था। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत केवटी थाना क्षेत्र के गंगटी गांव में एक 30 वर्षीय महिला ने अपनी 6 माह की बेटी को सल्फास खिलाने के बाद खुद भी सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही केवटी थाना अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस ने मां और बेटी के शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया। दोनों को रेफरल अस्पताल बरबीघा ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति साइबर कैफे चला करता है परिवार का भरण-पोषण मृतका की पहचान गंगटी गांव निवासी राधे राउत के दिव्यांग पुत्र रोहित कुमार की पत्नी विभा कुमारी के रूप में हुई है। उनकी 6 माह की पुत्री अभिलाषा भी इस घटना में मृत पाई गई। रोहित कुमार बरबीघा प्रखंड कार्यालय के समीप साइबर कैफे चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रोहित ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2017 में झारखंड के पलामू जिले की विभा कुमारी से हुई थी। उनके तीन बच्चे थे, जिनमें दो छोटे पुत्र और मृतका पुत्री अभिलाषा शामिल थी। रोहित के अनुसार, उनकी पत्नी भी एक पैर और एक हाथ से दिव्यांग थीं। उन्होंने बताया कि घर में उनकी बुजुर्ग मां, पत्नी और तीनों बच्चे रहते थे, जबकि वह दिन भर साइबर कैफे में रहते थे। बुजुर्ग मां के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था पति रोहित कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी का घर में अपनी बुजुर्ग मां के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद पत्नी ने पहले अपनी नन्हीं पुत्री अभिलाषा को सल्फास का पाउडर खिलाया और फिर खुद भी सल्फास खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। केवटी थाना अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रोहित ने यह भी बताया कि दो माह पहले ही दोनों पुत्रों सहित पुत्री का मुंडन कार्य लखीसराय जिले के धार्मिक स्थल अशोकधाम में खुशी-खुशी करवाया गया था। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *