भोजपुर में दंपति समेत एक ही परिवार के छह लोगों की पिटाई कर दी गई। कचरा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। घायलों में नवादा बेन निवासी राजू कुमार शर्मा(43), उनकी पत्नी नीलम देवी(40), बेटा ऋतु राज(16), रितेश कुमार(14), भाई राजेश कुमार शर्मा(38) और चाचा हरेंद्र शर्मा(60) शामिल है। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र की है। राजू कुमार शर्मा ने बताया कि उनके घर के बाहर एक कुआं है। जिसमें गांव के सभी लोग कचरा फेंकते थे। कचरा फेंकने से कुआं भर चुका है। पाटीदार वहीं पर अपना गाय बांधने लगे। रविवार को पादीदार राख फेंककर जा रहे थे। इस पर मैंने कहा कि उड़कर घर में चला जाएगा, यहां क्यों फेंका। इसी बाच को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद अपने परिवार के साथ मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर पत्नी, बच्चों और भाई को भी मारा। छानबीन में जुटी पुलिस सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि मारपीट में कई लोगों को सिर, सीने और शरीर के अंदरूनी जगह पर चोटें आई हैं। इमरजेंसी वार्ड प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। जबकि मारपीट के बाद पीड़ित परिवारों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना से की है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। भोजपुर में दंपति समेत एक ही परिवार के छह लोगों की पिटाई कर दी गई। कचरा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। घायलों में नवादा बेन निवासी राजू कुमार शर्मा(43), उनकी पत्नी नीलम देवी(40), बेटा ऋतु राज(16), रितेश कुमार(14), भाई राजेश कुमार शर्मा(38) और चाचा हरेंद्र शर्मा(60) शामिल है। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र की है। राजू कुमार शर्मा ने बताया कि उनके घर के बाहर एक कुआं है। जिसमें गांव के सभी लोग कचरा फेंकते थे। कचरा फेंकने से कुआं भर चुका है। पाटीदार वहीं पर अपना गाय बांधने लगे। रविवार को पादीदार राख फेंककर जा रहे थे। इस पर मैंने कहा कि उड़कर घर में चला जाएगा, यहां क्यों फेंका। इसी बाच को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद अपने परिवार के साथ मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर पत्नी, बच्चों और भाई को भी मारा। छानबीन में जुटी पुलिस सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि मारपीट में कई लोगों को सिर, सीने और शरीर के अंदरूनी जगह पर चोटें आई हैं। इमरजेंसी वार्ड प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। जबकि मारपीट के बाद पीड़ित परिवारों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना से की है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।


