IMD Information: मौसम विभाग मौसम के खराब होने की लगातार जानकारी दे रहा है। मोबाइल पर इमरजेंसी मैसेज देकर लोगों को सावधान रहने की सलाह दे रहा है। विभाग ने बुंदेलखंड क्षेत्र सहित प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, झांसी, मिर्जापुर में तेज आंधी चलने की संभावना है। गरज और चमक के साथ बारिश भी होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आए परिवर्तन से तापमान में 8 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई। आज सुबह 3 बजे के आसपास अचानक आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू हुई। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्री मानसून के दौरान मौसम में अचानक परिवर्तन आएगा। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
कैसा रहेगा आज प्रयागराज का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सामान्य रूप से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है और आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दोपहर बाद अचानक मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है और आंधी-तूफान भी चलने की संभावना है।
कैसा रहेगा 2 जून का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तापमान 28 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम में नमी बनी रहेगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बूंदाबांदी होने की संभावना है।
कैसा रहेगा 3 जून का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में भी आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे।
कैसा रहेगा 8 जून तक का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 4 जून गुरुवार और 5 जून शुक्रवार का तापमान 29 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बूंदाबांदी होने की संभावना है। शनिवार 6 जून का तापमान 29 से 47 डिग्री के बीच और सात जून रविवार का तापमान 30 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सोमवार 8 जून का तापमान 30 से 45 डिग्री के बीच रह सकता है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे, और बारिश की संभावना नहीं है।



IMD Weather Warning | 31 May
Avoid open areas during thunderstorms
Stay away from…