हरिद्वार में बीच हाईवे पर 40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस पलट गई है, जिससे कई लोग बस के नीचे दब गए हैं। मौके पर पुलिस बल और स्थानीय लोग मदद के लिए जुटे हुए हैं। हादसा सोमवार सुबह शांतिकुंज के पास हुआ। बस (AR 06 C 0963) शांतिकुंज गेट नंबर 3 के पास सर्विस लेन से हाईवे पर हरिद्वार की तरफ मुड़ रही थी, तभी रायवाला की तरफ से आ रहे डंपर (UK 08 CB 8077) ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बस सड़क पर पलट गई और डंपर श्रीराम पंजाबी ढाबा के अंदर घुस गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है और 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल हरिद्वार भिजवाया गया है। बस में 40 यात्री सवार थे और सभी यात्री राजस्थान के हैं। सप्तऋषि क्षेत्र में पलटी राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी बस में एक महिला यात्री की मौत की पुष्टि हुई है। करीब 16 यात्री घायल बताए जा रहे हैं, जबकि मृतक महिला राजस्थान के नागौर जिले की निवासी थी और अपने भाई समेत परिवार के साथ हरिद्वार आई थी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…


