‘नीतीश आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी कर देंगी’:तेज प्रताप यादव बोले- सरकार पूर्व CM को भी 15 दिन का नोटिस दे

‘नीतीश आवास खाली करेंगे तो राबड़ी देवी कर देंगी’:तेज प्रताप यादव बोले- सरकार पूर्व CM को भी 15 दिन का नोटिस दे

10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस है। लालू परिवार इसके खिलाफ एकजुट है। JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, “नीतीश कुमार का आवास भी खाली होना चाहिए, क्योंकि अब वे भी पूर्व मुख्यमंत्री हैं। सबसे पहले नीतीश कुमार को ही अपना आवास खाली करना चाहिए। सरकार को नीतीश कुमार को 15 दिनों का नोटिस देना चाहिए। जब वह आवास खाली कर देंगे तो राबड़ी देवी की आवास खाली कर देंगे।
रोहिणी आचार्य ने सरकार को दी चुनौती इस मुद्दे पर राजद सुप्रीमो की बेटी रोहिणी आचार्य भी खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार को चुनौती देते हुए लिखा कि अगर हिम्मत है तो सरकार जबरन बंगला खाली करवाकर दिखाए। रोहिणी ने आरोप लगाया कि जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार इस तरह की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में विफल रही है, लेकिन विपक्षी नेताओं को परेशान करने में पूरी ताकत लगा रही है। उनके अनुसार यह सुशासन का नहीं बल्कि बदले की राजनीति का मॉडल है। पप्पू यादव ने भी जताई नाराजगी वहीं, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी इस मामले में सरकार को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राबड़ी देवी का सम्मान करना चाहिए। मुख्यमंत्री जी, राबड़ी देवी आपके लिए भी मां के समान हैं। उनका अपमान मत करिए और अहंकार छोड़ दीजिए। राबड़ी देवी को तीसरा नोटिस मिल चुका है भवन निर्माण विभाग की ओर से पूर्व CM राबड़ी देवी को 20 साल पुराना सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। विभाग का राबड़ी देवी को ये तीसरा नोटिस है। नोटिस में कहा गया है कि ये आवास अब डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन (पशुपालन) मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित है। बिहार चुनाव-2025 के बाद ही राबड़ी देवी को नया 39 हार्डिंग रोड बंगला आवंटित किया गया था। इस पर राबड़ी देवी ने कहा, ‘10 सर्कुलर रोड वाला अवास किसी भी कीमत पर खाली नहीं करेंगे। सम्राट नए-नए मुख्यमंत्री बने हैं। हम तो चाहते हैं सम्राट चौधरी फोर्स बुलाकर आवास खाली करवा लें।’ वहीं, बीते शनिवार को सचिवालय SDPO अनु कुमारी राबड़ी आवास पहुंची थी। पुलिस फोर्स को भी बुलाया गया था। राबड़ी देवी ने सचिवालय SDPO को अंदर बुलाकर बातचीत की थी। अब पढ़िए जिस मंत्री को ये बंगला अलॉट हुआ है उन्होंने क्या कहा राबड़ी देवी अभी जिस सरकारी बंगले में रह रही हैं, वो बंगला डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन (पशुपालन) मंत्री नंदकिशोर राम को अलॉट हुआ है। मंत्री का कहना है कि बिहार सरकार ने उन्हें नियम के अनुसार सरकारी आवास अलॉट किया है। उन्होंने कहा, जिस घर में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रह रही हैं, वह अब मुझे अलॉट हुआ है। क्योंकि मेरे पास पहले कोई सरकारी आवास नहीं था। अब राबड़ी देवी का यह कहना कि वह आवास खाली नहीं करेंगी, मुझे समझ नहीं आ रहा। मंत्री ने यह भी कहा, “मैं दलित समाज से आता हूं। रामनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुआ हूं, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मैं डेयरी मतस्य और पशु संसाधन मंत्री के रूप में बिहार के लिए काम कर रहा हूं।” 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस है। लालू परिवार इसके खिलाफ एकजुट है। JJD अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा, “नीतीश कुमार का आवास भी खाली होना चाहिए, क्योंकि अब वे भी पूर्व मुख्यमंत्री हैं। सबसे पहले नीतीश कुमार को ही अपना आवास खाली करना चाहिए। सरकार को नीतीश कुमार को 15 दिनों का नोटिस देना चाहिए। जब वह आवास खाली कर देंगे तो राबड़ी देवी की आवास खाली कर देंगे।
रोहिणी आचार्य ने सरकार को दी चुनौती इस मुद्दे पर राजद सुप्रीमो की बेटी रोहिणी आचार्य भी खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सरकार को चुनौती देते हुए लिखा कि अगर हिम्मत है तो सरकार जबरन बंगला खाली करवाकर दिखाए। रोहिणी ने आरोप लगाया कि जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार इस तरह की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में विफल रही है, लेकिन विपक्षी नेताओं को परेशान करने में पूरी ताकत लगा रही है। उनके अनुसार यह सुशासन का नहीं बल्कि बदले की राजनीति का मॉडल है। पप्पू यादव ने भी जताई नाराजगी वहीं, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी इस मामले में सरकार को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राबड़ी देवी का सम्मान करना चाहिए। मुख्यमंत्री जी, राबड़ी देवी आपके लिए भी मां के समान हैं। उनका अपमान मत करिए और अहंकार छोड़ दीजिए। राबड़ी देवी को तीसरा नोटिस मिल चुका है भवन निर्माण विभाग की ओर से पूर्व CM राबड़ी देवी को 20 साल पुराना सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। विभाग का राबड़ी देवी को ये तीसरा नोटिस है। नोटिस में कहा गया है कि ये आवास अब डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन (पशुपालन) मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित है। बिहार चुनाव-2025 के बाद ही राबड़ी देवी को नया 39 हार्डिंग रोड बंगला आवंटित किया गया था। इस पर राबड़ी देवी ने कहा, ‘10 सर्कुलर रोड वाला अवास किसी भी कीमत पर खाली नहीं करेंगे। सम्राट नए-नए मुख्यमंत्री बने हैं। हम तो चाहते हैं सम्राट चौधरी फोर्स बुलाकर आवास खाली करवा लें।’ वहीं, बीते शनिवार को सचिवालय SDPO अनु कुमारी राबड़ी आवास पहुंची थी। पुलिस फोर्स को भी बुलाया गया था। राबड़ी देवी ने सचिवालय SDPO को अंदर बुलाकर बातचीत की थी। अब पढ़िए जिस मंत्री को ये बंगला अलॉट हुआ है उन्होंने क्या कहा राबड़ी देवी अभी जिस सरकारी बंगले में रह रही हैं, वो बंगला डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन (पशुपालन) मंत्री नंदकिशोर राम को अलॉट हुआ है। मंत्री का कहना है कि बिहार सरकार ने उन्हें नियम के अनुसार सरकारी आवास अलॉट किया है। उन्होंने कहा, जिस घर में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रह रही हैं, वह अब मुझे अलॉट हुआ है। क्योंकि मेरे पास पहले कोई सरकारी आवास नहीं था। अब राबड़ी देवी का यह कहना कि वह आवास खाली नहीं करेंगी, मुझे समझ नहीं आ रहा। मंत्री ने यह भी कहा, “मैं दलित समाज से आता हूं। रामनगर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुआ हूं, जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मैं डेयरी मतस्य और पशु संसाधन मंत्री के रूप में बिहार के लिए काम कर रहा हूं।”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *