ऊर्जा मंत्री 4.14 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन:उपनगर ग्वालियर में विभिन्न परियोजनाओं का होगा शुभारंभ, वार्ड-1 में जनता से भी करेंगे संवाद

ऊर्जा मंत्री 4.14 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन:उपनगर ग्वालियर में विभिन्न परियोजनाओं का होगा शुभारंभ, वार्ड-1 में जनता से भी करेंगे संवाद

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सोमवार 1 जून, सोमवार को उपनगर ग्वालियर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 4.14 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही वे वार्ड क्रमांक-1 में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर आमजन से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार ऊर्जा मंत्री सुबह 10 बजे बिरला नगर स्थित 50 क्वार्टर, जेसी मिल में आयोजित समारोह में जेसी मिल गेट से चार शहर का नाका तक 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नई सीवर लाइन निर्माण परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। इस परियोजना को क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इसके बाद सुबह 11 बजे वे वार्ड क्रमांक-8 के रामेश्वरी नगर पहुंचेंगे, जहां वीरेंद्र सिंह सिकरवार की चक्की के पास 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। 24 लाख की लागत से बनेगी सीसी रोड और नाली दोपहर 12 बजे ऊर्जा मंत्री लक्ष्मण तलैया क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां डोंगरपुर उपाध्याय सदन से हनुमान मंदिर तक विभिन्न गलियों में 24 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम फोर्ट व्यू स्कूल के सामने स्थित मैदान में आयोजित होगा। शाम 5 बजे बहोड़ापुर क्षेत्र स्थित संत कृपाल सिंह आश्रम तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री तोमर 1.60 करोड़ रुपए की लागत से संत कृपाल सिंह आश्रम से बहोड़ापुर तक रोड डिवाइडर के दोनों ओर नई सीवर लाइन निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। स्थानीय नागरिकों से करेंगे संवाद दिनभर के कार्यक्रमों के बाद ऊर्जा मंत्री रात 7:30 बजे वार्ड क्रमांक-1 का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे बजरंग कॉलोनी, गुप्तेश्वर कॉलोनी और होतम सिंह का पुरा क्षेत्र में पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति का जायजा लेंगे और स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुनेंगे। मंत्री के दौरे को लेकर संबंधित क्षेत्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *