फ़ाइनल मुक़ाबले में विवाद! आउट देने के बाद वाशिंगटन सुंदर को अंपायर ने पवेलियन से वापसा बुलाया, नाराज़ हुए RCB के कप्तान

फ़ाइनल मुक़ाबले में विवाद! आउट देने के बाद वाशिंगटन सुंदर को अंपायर ने पवेलियन से वापसा बुलाया, नाराज़ हुए RCB के कप्तान

Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Final, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में एक नया विवाद देखने को मिला है।

वाशिंगटन सुंदर को आउट दिए जाने के बाद वपास बुलाया

गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को आउट दिए जाने के बाद अंपायर ने उन्हें पवेलियन से वापस बुला लिया। दरअसल, आरसीबीके तेज गेंदबाज जैकब डफी की गेंद पर सुंदर ने लंबा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद फाइन लेग की तरफ गई, जहां जॉर्डन कॉक्स ने डाइव लगाते हुए शानदार कैच लपका। सुंदर आउट होने के बाद पवेलियन लौटने लगे।

रजत पाटीदार ने अंपायर से बहस की

तभी अंपायर ने रीचेक किया और पाया कि गेंद कॉक्स की उंगलियों के बीच से मैदान को छू गई थी। अंपायर ने तुरंत अपना फैसला बदल दिया और सुंदर को नॉट आउट करार देते हुए वापस मैदान में बुला लिया। इस फैसले से आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार काफी नाराज हो गए और उन्होंने अंपायर से जोरदार बहस शुरू कर दी।

गुजरात की बल्लेबाजी का हाल

गुजरात ने आरसीबी को 156 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 155 रन बनाए। उनके लिए वाशिंगटन सुंदर ने 37 गेंदों में 50 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने तीन विकेट लिए जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा एक विकेट क्रुणाल पांड्या के नाम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *