Vaibhav Sooryavanshi Awards: 72 छक्के, 776 रन और 237.30 स्ट्राइक रेट, वैभव सूर्यवंशी ने IPL में जीते पांच बड़े अवॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज

Vaibhav Sooryavanshi Awards: 72 छक्के, 776 रन और 237.30 स्ट्राइक रेट, वैभव सूर्यवंशी ने IPL में जीते पांच बड़े अवॉर्ड, ऐसा करने वाले इकलौते बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने इस ऑरेंज कैप, सीजन सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सर ऑफ द टूर्नामेंट, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड अपने नाम किया है। 

Vaibhav Sooryavanshi Awards, Rajasthan royals IPL 2026: पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में जमकर बोल। उन्होंने इस सीजन 200 से ज्याद के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 750 से ज्यादा रन ठोके और ढेरों रिकॉर्ड अपने नाम किए। अपने इस शानदार प्रदर्शन की मदद से सूर्यवंशी ने पांच अवार्ड अपने नाम किए हैं।

वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीजन बेहद शानदार रहा

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की बेहतरीन औसत से 776 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा। वैभव ने इस सीजन पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया। यह किसी भी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा एक सीजन में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।

इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन

इस सीजन वैभव सबसे ऊंचे स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। जिसके लिए उन्हें ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन‘ का अवार्ड मिला है। पिछले सीजन भी यह अवार्ड उन्होंने ही जीता था और टाटा कर्व कार जीती थी। इस अवॉर्ड की दौड़ में वही खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने कम से कम 7 मैच खेले हों और न्यूनतम 100 गेंदों का सामना किया हो। वैभव को इस साल टाटा सिएरा कार के साथ 10 लाख रुपये की नकद राशि मिली है। स्ट्राइक रेट के मामले में वैभव फिन एलन (214.11), प्रियांश आर्य (211.62), अभिषेक शर्मा (204.72) और रजत पाटीदार (196.76) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों से काफ़ी आगे रहे।

सुपर सिक्सर ऑफ द टूर्नामेंट

इसके अलावा वैभव सुपर सिक्सर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने इस सीजन 72 छक्के लगाए है। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। यह आईपीएल के एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। सूर्यवंशी ने इस मामले में महान क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा है। गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे।

मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन

वैभव सूर्यवंशी को ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन’ अवॉर्ड भी मिला है। वैभव सूर्यवंशी के इस सीजन 436.5 अंक थे। वहीं गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के नाम 408 पॉइंट्स हैं। मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा जाता है।

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए सबसे ज्यादा रन

सूर्यवंशी ने 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की बेहतरीन औसत से 776 रन बनाए। यह इस टूर्नामेंट में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप से नवाजा गया है। इस दौरान वे तीन बार ‘नाइनटीस’ पर आउट हुए और शतक से चूक गए। वैभव ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 38 गेंद पर 93 रनों की पारी खेली थी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 29 गेंदों में 97 रन और गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में 47 गेंद पर 96 रन बनाए।

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

इस सीजन में जोरदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यवंशी को ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ चुना गया। सूर्यवंशी आईपीएल के इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 440 गेंदों में हासिल की।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *