अयोध्या के 39 केंद्रों पर 89.16% अभ्यर्थी हुए शामिल:17,891 अभ्यर्थियों में से 15,952 ने दी परीक्षा, 1,939 रहे अनुपस्थित

अयोध्या के 39 केंद्रों पर 89.16% अभ्यर्थी हुए शामिल:17,891 अभ्यर्थियों में से 15,952 ने दी परीक्षा, 1,939 रहे अनुपस्थित

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 की पहली पाली रविवार को जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। परीक्षा में 17,891 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिनमें से 15,952 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 1,939 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार परीक्षा में 89.16 प्रतिशत उपस्थिति और 10.84 प्रतिशत अनुपस्थिति दर्ज की गई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए अवध विश्वविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया गया। किसी भी केंद्र से गड़बड़ी या अनियमितता की सूचना नहीं मिली। परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन और आईरिस स्कैन की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और केंद्राध्यक्षों की तैनाती रही। साथ ही सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं अवध विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या मंडल के विभिन्न जिलों के 92 परीक्षा केंद्रों पर कुल 42 हजार अभ्यर्थी आवंटित हैं। प्रशासन और विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष एवं नकलविहीन कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *