इंदौर के रजत पाटीदार ने RCB को फिर बनाया चैंपियन:बेंगलुरु ने दूसरी बार जीती IPL ट्रॉफी; राजबाड़ा पर तिरंगा लेकर जश्न, मिठाइयां बांटीं

इंदौर के रजत पाटीदार ने RCB को फिर बनाया चैंपियन:बेंगलुरु ने दूसरी बार जीती IPL ट्रॉफी; राजबाड़ा पर तिरंगा लेकर जश्न, मिठाइयां बांटीं

मध्यप्रदेश के इंदौर के रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया। गुजरात टाइटंस को हराकर बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल में जीत तय होते ही इंदौर में जश्न शुरू हो गया। राजबाड़ा समेत शहर के कई इलाकों में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए। हाथों में तिरंगा और RCB के झंडे लेकर फैंस ने जीत का जश्न मनाया। कई जगह आतिशबाजी हुई और लोगों ने मिठाइयां बांटीं। इसके साथ ही रजत पाटीदार मध्यप्रदेश से IPL विजेता टीम की कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। बता दें कि RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में विराट कोहली के नाबाद 75 रन की बदौलत बेंगलुरु ने 18 ओवर में 161 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। जश्न की तस्वीरें यह खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन:गुजरात को 5 विकेट से हराया; कोहली ने छक्का लगाकर जीत दिलाई, रसिख को 3 विकेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार IPL जीत लिया है। टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। गुजरात ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में विराट कोहली के नाबाद 75 रन की बदौलत बेंगलुरु ने 18 ओवर में 161 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *