मथुरा में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि देश में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल से भी सस्ती दो चीजें हैं, एक गौ की हत्या और दूसरा हिंदुओं की जान। अभी गाजियाबाद में 15 साल के बच्चे को चाकू से गोद दिया। हिंदुओं को कोई भी आता है, मार के चला जाता है। इसका जिम्मेदार हिंदू ही है। हम सिर्फ मेरा क्या होगा इस चक्कर में रह जाते हैं। बाकी का एक-एक करके हिंदू घट रहा है। एक एक करके हिंदू मिट रहा है। सिर्फ चुनाव के समय हम लोग कहते हैं, बटेंगे तो कटेंगे। चुनाव के बाद सरकारों को ऐसा कानून बनाना चाहिए, जिससे समाज में विभाजन न हो और हिंदू समाज सुरक्षित और संगठित रहे। अब मुस्लिम की ओर से भी गौ को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग दरअसल मथुरा में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की कथा चल रही है। कथा के बीच में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कुछ आश्चर्यजनक घटनाएं देखने को मिल रही हैं। अब तक हिंदू कहते थे कि गौ को राष्ट्र माता घोषित करो। अब मुसलमान भाई लोग भी मस्जिदों से कह रहे हैं कि गौ को राष्ट्र माता घोषित करो। इसके लिए वो आंदोलन कर रहे हैं। जगह-जगह अनाउंस कर रहे हैं। अब प्रश्न यह है अब कौन रोक रहा है? हमको तो लगता है शायद यही कलयुग है। मेरी व्यास पीठ उन मुसलमान भाइयों का सम्मान करती है। व्यास पीठ से मुस्लिम समुदाय को धन्यवाद देवकीनंदन ठाकुर ने मुसलमानों को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि व्यासपीठ से पहली बार उन मुस्लिम भाइयों को धन्यवाद दिया जा रहा है, जिन्होंने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग खुलकर रखी है। इस पहल को उन्होंने हिंदू भावनाओं के प्रति एक सकारात्मक कदम बताया। कहा कि ऐसे विचारों का सम्मान किया जाना चाहिए। समाज में इस तरह की सोच को बढ़ावा मिलना चाहिए, जिससे एकता और सद्भाव मजबूत हो। गौ को राष्ट्र माता घोषित करने की दिशा में सभी को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। ………………………….. ये खबर भी पढ़ें… गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर:पिता भी गिरफ्तार, बोला था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) एनकाउंटर में मारा गया। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। रविवार तड़के 4 बजे पुलिस ने घेरा तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में असद ढेर हो गया। पुलिस ने शनिवार को ही उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ शहर के वसुंधरा इलाके में हुई। पूरी खबर पढ़िए…


