जहानाबाद में हथियार लहराते युवक अरेस्ट:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

जहानाबाद में हथियार लहराते युवक अरेस्ट:सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

जहानाबाद में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान सुधीर कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे देसी कट्टे के साथ उसके घर से पकड़ा गया। शादी की सालगिरह में वारदात एसडीपीओ कीर्ति कमल ने बताया कि यह घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के धनिक गांव की है। 26 तारीख को जय मंगल चौधरी की बेटी की शादी की सालगिरह पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें शिवकुमार चौधरी का बेटा सुधीर कुमार हथियार लहराते हुए दिखा। जांच के बाद घर से उठाया वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद सुधीर कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जो भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने पहले ही बयान दिया था कि सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे वीडियो की जांच कर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। जहानाबाद में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए एक युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान सुधीर कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसे देसी कट्टे के साथ उसके घर से पकड़ा गया। शादी की सालगिरह में वारदात एसडीपीओ कीर्ति कमल ने बताया कि यह घटना मखदुमपुर थाना क्षेत्र के धनिक गांव की है। 26 तारीख को जय मंगल चौधरी की बेटी की शादी की सालगिरह पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें शिवकुमार चौधरी का बेटा सुधीर कुमार हथियार लहराते हुए दिखा। जांच के बाद घर से उठाया वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद सुधीर कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जो भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने पहले ही बयान दिया था कि सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे वीडियो की जांच कर दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *