दालमंडी में ध्वस्तीकरण कार्रवाई, वीडीए का चला बुलडोजर, VIDEO:14 मकानों को घोषित किया है अवैध, ड्रोन से हुई निगरानी

दालमंडी में ध्वस्तीकरण कार्रवाई, वीडीए का चला बुलडोजर, VIDEO:14 मकानों को घोषित किया है अवैध, ड्रोन से हुई निगरानी

वाराणसी के दालमंडी गली चौड़ीकरण प्रोजेक्ट को तेजी से कराया जा रहा है। लगातार मकानों के ध्वस्तीकरण का काम चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को VDA द्वारा अवैध घोषित किए गए 14 मकानों को तोड़ा गया। इस दौरान 300 पुलिसकर्मी दालमंडी में तैनात किए गए थे। इसमें महिला पुलिसकर्मी भी तैनात थीं। VDA ने 14 मकानों के निर्माण को अवैध बताया था। जो ऊपरी हिस्सा था। लेकिन दुकानदारों ने आरोप लगाया कि ऊपर की बिल्डिंग अवैध थी पर कार्रवाई नीचे दुकानों का शटर तोड़कर की गई। जबकि हमारा सामान भरा हुआ था और हमारा काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान एडीएम सिटी, वीडीए के जोनल अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन और एसीपी दशाश्वमेध भारी पुलिस फोर्स और कर्मचारियों के साथ मौजूद रहे। इस दौरान कार्रवाई पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी गयी। ऊपर तस्वीर पर क्लिक कर देखिए दालमंडी में हुई बुलडोजर कार्रवाई का ड्रोन वीडियो… देखिये दालमंडी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *