किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र के सफा नगर से 11 दिन पहले लापता हुए 17 वर्षीय मोहम्मद कैसर आलम के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई थी, अब पुलिस जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान एक युवक ने पुलिस को बताया कि कैसर की हत्या कर शव महानंदा नदी में फेंक दिया गया था। हालांकि, पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। लापता युवक की तलाश महानंदा नदी के आसपास संभावित स्थानों पर की जा रही है। कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच शुरू की
जानकारी के अनुसार, लहरा फुलवाड़ी वार्ड संख्या 22 निवासी सखीवा खातून ने 21 मई को सदर थाना में अपने पुत्र मोहम्मद कैसर आलम के अपहरण और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 20 मई की रात खाना खाने के बाद उनका पुत्र घर पर था। देर रात करीब दो बजे उसके मोबाइल पर लगातार फोन आया, जिसके बाद वह घर से बाहर निकला। परिजनों के अनुसार, बाहर पहले से एक संदिग्ध कार खड़ी थी, जिसमें कुछ लोग सवार थे। वे लोग कैसर को अपने साथ लेकर चले गए और इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच शुरू की। नाबालिग युवक का कोई पता नहीं चल पाया
जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने लापता युवक की खोजबीन तेज कर दी है। परिजनों का आरोप है कि कैसर वेल्डिंग का काम करता था और उसे कुछ लोगों की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी हो गई थी, इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई। समाचार लिखे जाने तक लापता नाबालिग युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। परिजन युवक की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं सदर थाना के प्रभारी अध्यक्ष निसार अहमद का कहना है कि जल्द ही मामले का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा। किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र के सफा नगर से 11 दिन पहले लापता हुए 17 वर्षीय मोहम्मद कैसर आलम के मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई थी, अब पुलिस जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान एक युवक ने पुलिस को बताया कि कैसर की हत्या कर शव महानंदा नदी में फेंक दिया गया था। हालांकि, पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है। लापता युवक की तलाश महानंदा नदी के आसपास संभावित स्थानों पर की जा रही है। कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच शुरू की
जानकारी के अनुसार, लहरा फुलवाड़ी वार्ड संख्या 22 निवासी सखीवा खातून ने 21 मई को सदर थाना में अपने पुत्र मोहम्मद कैसर आलम के अपहरण और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 20 मई की रात खाना खाने के बाद उनका पुत्र घर पर था। देर रात करीब दो बजे उसके मोबाइल पर लगातार फोन आया, जिसके बाद वह घर से बाहर निकला। परिजनों के अनुसार, बाहर पहले से एक संदिग्ध कार खड़ी थी, जिसमें कुछ लोग सवार थे। वे लोग कैसर को अपने साथ लेकर चले गए और इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन की जांच शुरू की। नाबालिग युवक का कोई पता नहीं चल पाया
जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने लापता युवक की खोजबीन तेज कर दी है। परिजनों का आरोप है कि कैसर वेल्डिंग का काम करता था और उसे कुछ लोगों की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी हो गई थी, इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई। समाचार लिखे जाने तक लापता नाबालिग युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। परिजन युवक की बरामदगी और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं सदर थाना के प्रभारी अध्यक्ष निसार अहमद का कहना है कि जल्द ही मामले का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा।