पूर्णिया में महिला की गला रेतकर हत्या:नहर किनारे मखाना खेत में मिला अर्धनग्न शव, लोगों ने जताई रेप की आशंका

पूर्णिया में महिला की गला रेतकर हत्या:नहर किनारे मखाना खेत में मिला अर्धनग्न शव, लोगों ने जताई रेप की आशंका

पूर्णिया में दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव नहर किनारे मखाना खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला। पुलिस ने बॉडी के पास से खून से सना धारदार चाकू, कपड़े और अन्य सामान बरामद किए हैं। महिला ने हाथ में पति के नाम की टैटू बनवा रखी थी, जिससे महिला के शव की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने खून से सने चाकू को जब्त कर लिया है। घटना के के.नगर थाना क्षेत्र की है। बॉडी 35 साल की महिला की है। जिसका पति पंजाब में मजदूरी करता है। महिला गांव में अपने एक बेटे और एक बेटी के साथ रहती थी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने रेप की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि महिला घर से धमदाहा जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और देर रात तक वह घर नहीं लौटी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, तभी रविवार को नहर किनारे महिला का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने नहीं की रेप की पुष्टि घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर ग्रामीण रेप के बाद हत्या की बात रहे हैं। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है और महिला के शरीर पर संघर्ष के भी संकेत बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने रेप की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। सदर एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार, केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर सबूत जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि हत्या की वारदात शनिवार देर रात की हो सकती है। हत्या के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। स्थानीय मुखिया राजेश कुमार साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्श कुमार गोलू और पूर्व उप मुखिया महेश कुमार यादव समेत कई जनप्रतिनिधियों ने घटना पर चिंता जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर किनारे का यह इलाका रात के समय अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। कई बार पुलिस को शिकायत देने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हाल के दिनों में इलाके में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। कुछ समय पहले चूनापुर पंचायत में एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया था, लेकिन उस मामले का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। घटनास्थल से बरामद चाकू और अन्य सबूतों को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और तकनीकी सबूत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। एसडीपीओ बोले- जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। पूर्णिया में दो बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला का शव नहर किनारे मखाना खेत में अर्धनग्न अवस्था में मिला। पुलिस ने बॉडी के पास से खून से सना धारदार चाकू, कपड़े और अन्य सामान बरामद किए हैं। महिला ने हाथ में पति के नाम की टैटू बनवा रखी थी, जिससे महिला के शव की शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने खून से सने चाकू को जब्त कर लिया है। घटना के के.नगर थाना क्षेत्र की है। बॉडी 35 साल की महिला की है। जिसका पति पंजाब में मजदूरी करता है। महिला गांव में अपने एक बेटे और एक बेटी के साथ रहती थी। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने रेप की आशंका जताई है। परिजनों ने बताया कि महिला घर से धमदाहा जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और देर रात तक वह घर नहीं लौटी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे, तभी रविवार को नहर किनारे महिला का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। पुलिस ने नहीं की रेप की पुष्टि घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर ग्रामीण रेप के बाद हत्या की बात रहे हैं। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है और महिला के शरीर पर संघर्ष के भी संकेत बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने रेप की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। सदर एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार, केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर सबूत जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का मानना है कि हत्या की वारदात शनिवार देर रात की हो सकती है। हत्या के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। स्थानीय मुखिया राजेश कुमार साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्श कुमार गोलू और पूर्व उप मुखिया महेश कुमार यादव समेत कई जनप्रतिनिधियों ने घटना पर चिंता जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर किनारे का यह इलाका रात के समय अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। कई बार पुलिस को शिकायत देने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि हाल के दिनों में इलाके में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। कुछ समय पहले चूनापुर पंचायत में एक प्रवासी मजदूर की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया था, लेकिन उस मामले का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है। ।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। घटनास्थल से बरामद चाकू और अन्य सबूतों को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और तकनीकी सबूत के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। एसडीपीओ बोले- जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी एसडीपीओ डॉ. गौरव कुमार ने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *