रश्मिका के बाद Madhuri Dixit हुईं Deepfake का शिकार, AI Video पर इंटरनेट पर मचा बवाल

रश्मिका के बाद Madhuri Dixit हुईं Deepfake का शिकार, AI Video पर इंटरनेट पर मचा बवाल
इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस रिवीलिंग ड्रैस में नजर आ रही हैं। जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई तो लोगों के कमेंट आने लगे। कुछ लोगों ने उनके पहनावे को लेकर कमेंट किया है। लेकिन इस वीडियो पर पत्रकार जयदीप पांडेय ने दावा किया है कि यह फेक वीडियो है। गौरतलब है कि रश्मिका मंदाना के बाद माधुरी दीक्षित भी डीपफेक का शिकार हुईं।
 
जानें क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर जयदीप पांडेय ने एक यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा- ‘यह माधुरी दीक्षित का AI से बनाया गया फर्जी वीडियो है। कृपया ऐसी कोई भी चीज पोस्ट या शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर कर लें।’ इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं। लेकिन एक यूजर की पोस्ट पर कम्यूनिटी नोट जारी कर एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा ये वीडियो पूरी तरह से एआई की मदद से बनाया हुआ है।
कई सेलेब्स का डीपफेक वीडियो बन चुका है
दरअसल, कई सेलिब्रेटी एआई-जेनरेटेड वीडियो कंटेंट का शिकार हो चुके हैं। इनमें रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और कीर्ति सुरेशा का नाम शामिल है। हालिए में फेक एआई से बने वीडियो और तस्वीरों को लेकर रुक्मिणी वसंत भड़क गई थीं। 
रुक्मिणी वसंत ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
शनिवार को रुक्मिणी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक नोट शेयर करके बताया कि,  ‘मेरी टीम और मैंने सोशल मीडिया पर कुछ एआई से बनाई गई तस्वीरें देखी हैं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वो मेरी हैं। मैं साफ कहना चाहती हूं कि ये तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और बनाई गई हैं। इस तरह की एडिटेड तस्वीरें बनाना और फैलाना बहुत गैरजिम्मेदाराना है। यह किसी की प्राइवेसी का बड़ा उल्लंघन भी है।’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘हम इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। इन तस्वीरों को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी और साइबर क्राइम कार्रवाई शुरू की जा रही है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि ऐसे कंटेंट को शेयर न करें और न ही उसे बढ़ावा दें।’
रश्मिका मंदाना भी डीपफेक का शिकार हो चुकी हैं
नवंबर 2023 में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना डीपफेक वीडिया का शिकार हुई थी। एआई-जनरेटेड वीडियो में रश्मिका काले रंग के कपड़ो में एक लिफ्ट के अंदर जाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो पूरी तरह से फेक था। यह वीडियो मूल ब्रिटिश-भारतीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जारा पटेल का था। एआई का इस्तेमाल करके जरा ने अपने चेहरे पर रश्मिका का चेहरा लगा दिया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *