Saree Styling Tips for Women: साड़ी पहनना लगभग सभी महिलाओं को पसंद होता है, लेकिन छोटी सी गलती करने पर पूरा लुक खराब हो सकता है या सेलिब्रिटी जैसा लुक नहीं मिल पाता है। अगर आपको भी साड़ी पहनना पसंद है और आप सेलिब्रिटीज की तरह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं स्टेप-बाय-स्टेप सेलिब्रिटी स्टाइल में साड़ी कैसे पहनें।
सही फुटवियर चुनकर पाएं Perfect Saree Fall
सेलिब्रिटीज की तरह स्टाइलिश दिखने और साड़ी में कंफर्टेबल तरीके से चलने के लिए सबसे पहले अपनी साड़ी से मैचिंग या पसंद की कंफर्टेबल सैंडल्स या हील्स पहनें। ऐसा करने से आपको यह अंदाजा हो जाएगा कि साड़ी की लंबाई कितनी रखनी है, जिससे बाद में साड़ी छोटी या ऊंची नहीं दिखेगी।
पेटीकोट या सही शेपवियर चुनें (Choosing The Right Shapewear)
सेलिब्रिटीज की तरह परफेक्ट शेप में साड़ी पहनने के लिए सबसे पहले आप शेपवियर पहनें, इससे साड़ी का फाइनल लुक बेहद खूबसूरत आता है। अगर शेपवियर नहीं हैं तो आप पेटीकोट भी पहन सकती हैं।
ऐसे पहनें साड़ी (Draping The Saree)
अब साड़ी के पल्लू वाले हिस्से को छोड़कर, बाकी हिस्से को शेपवियर या पेटीकोट में सेंटर से टक करना शुरू करें और एक राउंड गोल लपेट लें।
प्लेट्स बनाएं (Creating The Pleats)
अब बची हुई साड़ी में से आपको जितना लंबा पल्लू चाहिए, उसे छोड़कर बाकी बचे कपड़े की प्लेट्स बनाएं। आपको जितनी चौड़ी प्लेट्स पसंद हों, उस हिसाब से बनाकर सेफ्टी पिन से सिक्योर कर लें, ताकि वे इधर-उधर न हों।
पल्लू सेट करें (Saree Pallu Draping Tips for Stylish Look)
प्लेट्स बनाने के बाद, पल्लू को व्यवस्थित करें और उसे भी अच्छे से सेफ्टी पिन से सिक्योर कर लें।
फाइनल टच (Final Touch)
अगर आप रेगुलर साड़ी से हटकर कुछ अलग और नए स्टाइल में साड़ी पहनना चाहती हैं, तो पल्लू और प्लेट्स के बीच वाले कपड़े को उठाकर पल्लू के ऊपर से कमर में टक कर लें। इससे आगे एक बेहद खूबसूरत और यूनिक डिजाइन बन जाएगा।
एक्सेसरीज और बेल्ट (Accessories And Belt)
साड़ी को अगर आप और भी स्टाइलिश और ट्रेंडी बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप कमरबंद या बेल्ट का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
Body Type के हिसाब से कैसी साड़ी पहनें
परफेक्ट तरह से साड़ी पहनने में साड़ी के कपड़े का भी अहम किरदार होता है। इसलिए पतले बॉडी टाइप के लिए ऑर्गेन्जा (Organza), टिश्यू (Tissue), नेट (Net) या कांजीवरम वहीं कर्वी बॉडी टाइप वालों के लिए शिफॉन (Chiffon), जॉर्जेट (Georgette) या सॉफ्ट सिल्क (Soft Silk) की साड़ियां सही होती हैं।


